Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर- पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह की उपस्थिति में जनपद के सभी थानों में नियुक्त उपनिरीक्षकगण के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी की। इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य महिला संबंधी अपराधों की विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करना और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करना था। गोष्ठी के दौरान, पुलिस अधीक्षक ने थानों में लंबे समय से लंबित पड़ी विवेचनाओं की विस्तृत समीक्षा की और उनके लंबित होने के कारणों पर चर्चा की। उन्होंने विवेचनाओं को अनावश्यक रूप से लंबित रखने पर कड़ी हिदायत देते हुए सभी विवेचकों को समयबद्ध तरीके से उनका निस्तारण करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, पुलिस अधीक्षक ने जन शिकायतों की तुरंत सुनवाई करने, तत्काल जांच करने और उनका विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। पुलिस अधीक्षक ने सभी विवेचकों को भविष्य में विवेचनाओं के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता न बरतने की कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने प्रभारी निरीक्षकों को भी निर्देशित किया कि वे अपने अधीनस्थ नियुक्त समस्त विवेचकों की विवेचनाओं की निरंतर समीक्षा करें और यह सुनिश्चित करें कि उनका निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से हो। इस गोष्ठी में पीआरओ पुलिस अधीक्षक दुर्गेश पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

विवेचकों के साथ SP ने की गोष्ठी, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

संतकबीरनगर– पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह की उपस्थिति में जनपद के सभी थानों में नियुक्त उपनिरीक्षकगण के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी की। इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य महिला संबंधी अपराधों की विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करना और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करना था।
गोष्ठी के दौरान, पुलिस अधीक्षक ने थानों में लंबे समय से लंबित पड़ी विवेचनाओं की विस्तृत समीक्षा की और उनके लंबित होने के कारणों पर चर्चा की। उन्होंने विवेचनाओं को अनावश्यक रूप से लंबित रखने पर कड़ी हिदायत देते हुए सभी विवेचकों को समयबद्ध तरीके से उनका निस्तारण करने का निर्देश दिया।
इसके अतिरिक्त, पुलिस अधीक्षक ने जन शिकायतों की तुरंत सुनवाई करने, तत्काल जांच करने और उनका विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
पुलिस अधीक्षक ने सभी विवेचकों को भविष्य में विवेचनाओं के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता न बरतने की कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने प्रभारी निरीक्षकों को भी निर्देशित किया कि वे अपने अधीनस्थ नियुक्त समस्त विवेचकों की विवेचनाओं की निरंतर समीक्षा करें और यह सुनिश्चित करें कि उनका निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से हो।
इस गोष्ठी में पीआरओ पुलिस अधीक्षक दुर्गेश पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!