संतकबीरनगर- आगामी पर्व मोहर्रम और सावन/कांवड़ के दृष्टिगत आज पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से थाना बेलहरकला क्षेत्र के लोहरसन में पैदल गश्त किया गया। यह गश्त पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के साथ क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह और आवश्यक पुलिस बल भी मौजूद रहा। पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य स्थानीय निवासियों से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाना था। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों में अच्छी और उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाएं, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
गश्त के दौरान थानाध्यक्ष बेलहरकला श्याम मोहन सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। पुलिस का यह कदम पर्वों के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।