Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने आज अचानक बेलहरकला थाने का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्हें थाना परिसर और बैरक में साफ-सफाई की कमी पर काफी नाराजगी हुई. उन्होंने जब्त किए गए वाहनों के व्यवस्थित रखरखाव और उनके जल्द निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान एसपी मीना ने बैरक, कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, बंदी गृह और महिला हेल्प डेस्क का भी जायजा लिया. उन्होंने कार्यालय में रखे विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों, जैसे ऑर्डर बुक न्यायालय, ऑर्डर बुक न्यायालय NBW/कुर्की, ऑर्डर बुक न्यायालय समन, गुंडा रजिस्टर, समाधान दिवस रजिस्टर, संपूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर, महिला उत्पीड़न रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, अपराध रजिस्टर और बीट सूचना रजिस्टर का बारीकी से निरीक्षण किया. इस दौरान पाई गई कमियों को लेकर उन्होंने संबंधित कर्मियों को फटकार लगाई और उन्हें सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. एसपी मीना ने महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मी को आने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को सहानुभूतिपूर्वक सुनने और उनका तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया. इस औचक निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष बेलहरकला श्याम मोहन, पुलिस अधीक्षक के पीआरओ दुर्गेश पाण्डेय सहित थाने में नियुक्त सभी कर्मचारीगण मौजूद रहे.

SP ने बेलहरकला थाने का किया औचक निरीक्षण, खामियों पर लगाई फटकार

 


संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने आज अचानक बेलहरकला थाने का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्हें थाना परिसर और बैरक में साफ-सफाई की कमी पर काफी नाराजगी हुई. उन्होंने जब्त किए गए वाहनों के व्यवस्थित रखरखाव और उनके जल्द निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए.
निरीक्षण के दौरान एसपी मीना ने बैरक, कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, बंदी गृह और महिला हेल्प डेस्क का भी जायजा लिया. उन्होंने कार्यालय में रखे विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों, जैसे ऑर्डर बुक न्यायालय, ऑर्डर बुक न्यायालय NBW/कुर्की, ऑर्डर बुक न्यायालय समन, गुंडा रजिस्टर, समाधान दिवस रजिस्टर, संपूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर, महिला उत्पीड़न रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, अपराध रजिस्टर और बीट सूचना रजिस्टर का बारीकी से निरीक्षण किया. इस दौरान पाई गई कमियों को लेकर उन्होंने संबंधित कर्मियों को फटकार लगाई और उन्हें सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
एसपी मीना ने महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मी को आने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को सहानुभूतिपूर्वक सुनने और उनका तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया.
इस औचक निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष बेलहरकला श्याम मोहन, पुलिस अधीक्षक के पीआरओ दुर्गेश पाण्डेय सहित थाने में नियुक्त सभी कर्मचारीगण मौजूद रहे.

Leave a Reply

error: Content is protected !!