Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संत कबीर नगर- जिलाधिकारी/जिला उपसंचालक चकबंदी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आज तहसील धनघटा के ग्राम रामपुर, तप्पा सेमरी में एक ग्राम चौपाल/ग्राम अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। चौपाल में जिलाधिकारी ने ग्राम रामपुर में विभिन्न वादों की सुनवाई की और मौके पर ही उनका स्थल निरीक्षण भी किया। उन्होंने उपस्थित किसानों से चकबंदी के साथ-साथ अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने चकबंदी प्राधिकारियों और अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें। इस ग्राम अदालत में बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी अजय प्रकाश दीक्षित, उपजिलाधिकारी धनघटा डॉ. सुनील कुमार, नायब तहसीलदार धनघटा हरेराम यादव, चकबंदी अधिकारी धनघटा, सहायक चकबंदी अधिकारी धनघटा सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। मनरेगा के तहत हो रहे तालाब खुदाई कार्य का निरीक्षण- इसी क्रम में, जिलाधिकारी ने विकासखंड हैंसर बाजार के ग्राम पंचायत हकीमपुर का भी दौरा किया और वहां मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के तहत कराए जा रहे पोखरा (तालाब) खुदाई कार्य का निरीक्षण किया। अच्छेलाल के खेत के बगल कराए जा रहे इस तालाब की खुदाई का कार्य लगभग पूरा होने की स्थिति में पाया गया। जिलाधिकारी ने कार्य की गुणवत्ता और प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे ग्राम पंचायत में साफ-सफाई, सड़कों की मरम्मत आदि का नियमित रूप से निरीक्षण करते रहें। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि ग्राम पंचायत में चल रही लाभार्थीपरक और जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे।

जनचौपाल में DM ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मनरेगा कार्यों का भी किया निरीक्षण

संत कबीर नगर– जिलाधिकारी/जिला उपसंचालक चकबंदी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आज तहसील धनघटा के ग्राम रामपुर, तप्पा सेमरी में एक ग्राम चौपाल/ग्राम अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
चौपाल में जिलाधिकारी ने ग्राम रामपुर में विभिन्न वादों की सुनवाई की और मौके पर ही उनका स्थल निरीक्षण भी किया।

उन्होंने उपस्थित किसानों से चकबंदी के साथ-साथ अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने चकबंदी प्राधिकारियों और अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें।
इस ग्राम अदालत में बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी अजय प्रकाश दीक्षित, उपजिलाधिकारी धनघटा डॉ. सुनील कुमार, नायब तहसीलदार धनघटा हरेराम यादव, चकबंदी अधिकारी धनघटा, सहायक चकबंदी अधिकारी धनघटा सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

मनरेगा के तहत हो रहे तालाब खुदाई कार्य का निरीक्षण- इसी क्रम में, जिलाधिकारी ने विकासखंड हैंसर बाजार के ग्राम पंचायत हकीमपुर का भी दौरा किया और वहां मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के तहत कराए जा रहे पोखरा (तालाब) खुदाई कार्य का निरीक्षण किया। अच्छेलाल के खेत के बगल कराए जा रहे इस तालाब की खुदाई का कार्य लगभग पूरा होने की स्थिति में पाया गया। जिलाधिकारी ने कार्य की गुणवत्ता और प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे ग्राम पंचायत में साफ-सफाई, सड़कों की मरम्मत आदि का नियमित रूप से निरीक्षण करते रहें। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि ग्राम पंचायत में चल रही लाभार्थीपरक और जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!