Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर- क्षेत्र के विकास में आ रही बाधाओं का जिम्मेदार अफसरों को बताते हुए सेमरियावा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद ने स्थानीय अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मुमताज़ अहमद का कहना है कि वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों की लगातार अवहेलना कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में विकास कार्य ठप पड़े हैं। बीते दिनों लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलकर ठप पड़े कार्यों को तत्काल शुरू कराने की मांग करने वाले मुमताज अहमद ने अब खुलकर स्थानीय प्रशासन पर निशाना साधा है।   मुख्यमंत्री के आदेशों की उड़ाई जा रही धज्जियां मुमताज अहमद ने अपने दर्द को बयां करते हुए कहा कि जिस उम्मीद के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने उनकी माता जी को ब्लॉक की कमान सौंपी थी, उस पर स्थानीय अधिकारी पानी फेर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित होने के बाद से ही पार्टी के कुछ लोग और स्थानीय अधिकारी ब्लॉक क्षेत्र के विकास में बाधा बन रहे थे। इसी को लेकर उन्होंने व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर सभी के बारे में शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से इस संबंध में स्थानीय अधिकारियों से आख्या (रिपोर्ट) मांगी गई थी, लेकिन एक लंबा अरसा बीत जाने के बाद भी अधिकारियों ने कोई आख्या नहीं भेजी है। मुमताज अहमद का आरोप है कि यह स्पष्ट दर्शाता है कि यहां के अधिकारी राजनैतिक दबाव में आकर मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। सीएम कार्यालय को भेजी रजिस्ट्री डाक से शिकायत मुमताज अहमद ने इस मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय को रजिस्ट्री डाक के माध्यम से एक पत्र भेजा है। इस पत्र में उन्होंने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दिनांक 22.04.2025, 05.06.2025, 07.05.2025, और 14.05.2025 को पारित आदेशों का परिणाम आज तक सिफर (शून्य) ही रहा है। प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि "यहां के अफसरों को शायद मुख्यमंत्री जी के आदेशों की खिल्ली उड़ाने में मजा आ रहा है।" सोशल मीडिया पर बयां कर रहे दर्द, मुख्यमंत्री से हाथ जोड़कर मांग रहे न्याय मुमताज अहमद लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक और ट्विटर पर पोस्ट डालकर अपना दर्द बयां कर रहे हैं। वे इन पोस्ट्स के माध्यम से मुख्यमंत्री से हाथ जोड़कर न्याय की गुहार लगा रहे हैं और सरकार से मार्मिक अपील कर रहे हैं कि क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाए और मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन सुनिश्चित कराया जाए।यह देखना होगा कि मुख्यमंत्री कार्यालय इस मामले में क्या संज्ञान लेता है और स्थानीय अधिकारियों पर क्या कार्रवाई की जाती है ताकि सेमरियावा ब्लॉक में विकास कार्य फिर से शुरू हो सकें।

कैसे होगा विकास? सीएम योगी के निर्देशों को ठेंगा दिखा रहे अधिकारी- “मुमताज”

 

संतकबीरनगर– क्षेत्र के विकास में आ रही बाधाओं का जिम्मेदार अफसरों को बताते हुए सेमरियावा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद ने स्थानीय अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मुमताज़ अहमद का कहना है कि वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों की लगातार अवहेलना कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में विकास कार्य ठप पड़े हैं। बीते दिनों लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलकर ठप पड़े कार्यों को तत्काल शुरू कराने की मांग करने वाले मुमताज अहमद ने अब खुलकर स्थानीय प्रशासन पर निशाना साधा है।

 

मुख्यमंत्री के आदेशों की उड़ाई जा रही धज्जियां

मुमताज अहमद ने अपने दर्द को बयां करते हुए कहा कि जिस उम्मीद के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने उनकी माता जी को ब्लॉक की कमान सौंपी थी, उस पर स्थानीय अधिकारी पानी फेर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित होने के बाद से ही पार्टी के कुछ लोग और स्थानीय अधिकारी ब्लॉक क्षेत्र के विकास में बाधा बन रहे थे। इसी को लेकर उन्होंने व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर सभी के बारे में शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से इस संबंध में स्थानीय अधिकारियों से आख्या (रिपोर्ट) मांगी गई थी, लेकिन एक लंबा अरसा बीत जाने के बाद भी अधिकारियों ने कोई आख्या नहीं भेजी है। मुमताज अहमद का आरोप है कि यह स्पष्ट दर्शाता है कि यहां के अधिकारी राजनैतिक दबाव में आकर मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

सीएम कार्यालय को भेजी रजिस्ट्री डाक से शिकायत

मुमताज अहमद ने इस मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय को रजिस्ट्री डाक के माध्यम से एक पत्र भेजा है। इस पत्र में उन्होंने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दिनांक 22.04.2025, 05.06.2025, 07.05.2025, और 14.05.2025 को पारित आदेशों का परिणाम आज तक सिफर (शून्य) ही रहा है। प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि “यहां के अफसरों को शायद मुख्यमंत्री जी के आदेशों की खिल्ली उड़ाने में मजा आ रहा है।”

सोशल मीडिया पर बयां कर रहे दर्द, मुख्यमंत्री से हाथ जोड़कर मांग रहे न्याय
मुमताज अहमद लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक और ट्विटर पर पोस्ट डालकर अपना दर्द बयां कर रहे हैं। वे इन पोस्ट्स के माध्यम से मुख्यमंत्री से हाथ जोड़कर न्याय की गुहार लगा रहे हैं और सरकार से मार्मिक अपील कर रहे हैं कि क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाए और मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन सुनिश्चित कराया जाए।यह देखना होगा कि मुख्यमंत्री कार्यालय इस मामले में क्या संज्ञान लेता है और स्थानीय अधिकारियों पर क्या कार्रवाई की जाती है ताकि सेमरियावा ब्लॉक में विकास कार्य फिर से शुरू हो सकें।

Leave a Reply

error: Content is protected !!