Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
  संतकबीरनगर – दुधारा थाना क्षेत्र के दरियाबाद गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब तालाब में नहाने गए दो किशोरों में से एक की डूबने से मौत हो गई। दूसरा किशोर इस भयावह घटना के बाद से सदमे में है। यह घटना सुबह लगभग 11 बजे की है। दरियाबाद निवासी 16 वर्षीय दिलशाद अहमद (पुत्र नज़रुल हसन) और 14 वर्षीय आमान अहमद (पुत्र नूरुल हसन) कथकपुरवा गांव स्थित ईदगाह के बगल के तालाब में नहाने गए थे। नहाते-नहाते वे तालाब के बीच गहरे पानी में चले गए और अचानक डूबने लगे। मौके पर मौजूद राहगीरों ने जब यह देखा तो हड़कंप मच गया। खबर मिलते ही, उसी गांव के 15 वर्षीय मोहम्मद फरहान (पुत्र मास्टर अब्दुल खालिक) ने अपनी जान जोखिम में डालकर तालाब में छलांग लगा दी और दोनों बच्चों को बाहर निकाला। तालाब से निकाले जाने के बाद, दिलशाद अहमद की हालत गंभीर थी और वह अचेत अवस्था में था। लोग उसे आनन-फानन में सीएचसी सेमरियावां ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, आमान अहमद की तबीयत तो ठीक है, लेकिन इस भयानक मंजर को देखकर वह गहरे सदमे में है। इस दुखद घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग मृतक दिलशाद के परिजनों के घर पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं। दुधारा थानाध्यक्ष इंद्रभूषण सिंह ने बताया कि उन्हें अभी तक मामले की सूचना नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दुखद: तालाब में नहाते समय एक किशोर की मौत, दूसरा सदमे में

 

संतकबीरनगर – दुधारा थाना क्षेत्र के दरियाबाद गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब तालाब में नहाने गए दो किशोरों में से एक की डूबने से मौत हो गई। दूसरा किशोर इस भयावह घटना के बाद से सदमे में है।

यह घटना सुबह लगभग 11 बजे की है। दरियाबाद निवासी 16 वर्षीय दिलशाद अहमद (पुत्र नज़रुल हसन) और 14 वर्षीय आमान अहमद (पुत्र नूरुल हसन) कथकपुरवा गांव स्थित ईदगाह के बगल के तालाब में नहाने गए थे। नहाते-नहाते वे तालाब के बीच गहरे पानी में चले गए और अचानक डूबने लगे।

मौके पर मौजूद राहगीरों ने जब यह देखा तो हड़कंप मच गया। खबर मिलते ही, उसी गांव के 15 वर्षीय मोहम्मद फरहान (पुत्र मास्टर अब्दुल खालिक) ने अपनी जान जोखिम में डालकर तालाब में छलांग लगा दी और दोनों बच्चों को बाहर निकाला।

तालाब से निकाले जाने के बाद, दिलशाद अहमद की हालत गंभीर थी और वह अचेत अवस्था में था। लोग उसे आनन-फानन में सीएचसी सेमरियावां ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, आमान अहमद की तबीयत तो ठीक है, लेकिन इस भयानक मंजर को देखकर वह गहरे सदमे में है।

इस दुखद घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग मृतक दिलशाद के परिजनों के घर पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं।

दुधारा थानाध्यक्ष इंद्रभूषण सिंह ने बताया कि उन्हें अभी तक मामले की सूचना नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!