Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   सेमरियावां।संतकबीरनगर इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाने वाला मोहर्रम का पर्व रविवार को पूरी अकीदत और गमगीन माहौल में संपन्न हुआ। ब्लॉक के परसा शेख गांव में ताजिया दफ्न के साथ मोहर्रम की दसवीं का समापन हुआ। इस मौके पर गांव में मेला भी लगा, जहां आस-पास के ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। गांव के अलग-अलग स्थानों से निकले ताजिए जुलूस की शक्ल में करबला की ओर रवाना हुए। या हुसैन की सदाओं के बीच ताजिए को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान मातमी धुनों के साथ नौहे और सीनाजनी का कार्यक्रम भी हुआ। ग्रामीणों ने मोहब्बत और भाईचारे के साथ एक-दूसरे को मोहर्रम की याद दिलाते हुए दुआ मांगी। मौके पर खिचड़ा, सबील और लंगर का भी इंतजाम किया गया था, जिसमें हिंदू-मुस्लिम सभी समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा और जुलूस को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराया गया।

मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत और ग़मगीन माहौल में संपन्न

 

सेमरियावां।संतकबीरनगर इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाने वाला मोहर्रम का पर्व रविवार को पूरी अकीदत और गमगीन माहौल में संपन्न हुआ। ब्लॉक के परसा शेख गांव में ताजिया दफ्न के साथ मोहर्रम की दसवीं का समापन हुआ। इस मौके पर गांव में मेला भी लगा, जहां आस-पास के ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी।
गांव के अलग-अलग स्थानों से निकले ताजिए जुलूस की शक्ल में करबला की ओर रवाना हुए। या हुसैन की सदाओं के बीच ताजिए को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान मातमी धुनों के साथ नौहे और सीनाजनी का कार्यक्रम भी हुआ। ग्रामीणों ने मोहब्बत और भाईचारे के साथ एक-दूसरे को मोहर्रम की याद दिलाते हुए दुआ मांगी।
मौके पर खिचड़ा, सबील और लंगर का भी इंतजाम किया गया था, जिसमें हिंदू-मुस्लिम सभी समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा और जुलूस को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराया गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!