मेंहदावल विधानसभा में ‘विद्युत सेवा महाअभियान 312’ का हुआ सफल आयोजन……..
उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निवारण पर विधायक ने दिया जोर….!
संतकबीरनगर – जिले के मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने आज विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना और उसके शीघ्र निस्तारण के संबंध में जिम्मेदारों को निर्देशित किया। आपको बता दें कि आज पावर हाउस प्रांगण मेंहदावल में विद्युत सेवा महाअभियान 312′ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।इस अभियान के तहत, मेंहदावल विधानसभा के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में विद्युत उपभोक्ता अपनी समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए।

इस दौरान विधायक अनिल त्रिपाठी ने उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि इन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारियों को उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु विधायक अनिल त्रिपाठी द्वारा तत्काल निर्देशित किया गया।
पूरे मामले पर विधायक अनिल त्रिपाठी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्युत उपभोक्ताओं को आ रही परेशानियों को समझना और उनका मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करना था, ताकि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारु बनी रहे।
विधायक की अपील – आवास पर भी कर सकते हैं शिकायत
वहीं विधायक अनिल त्रिपाठी ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से कहा है कि यदि उनकी समस्या का निस्तारण निर्धारित समयावधि में नहीं हो पाता है, तो वे शिकायत पत्र की एक छायाप्रति विधायक निवास करमा कलां में भी जमा करा सकते हैं। इससे यह सुनिश्चित होगा कि मैं स्वयं इन समस्याओं के समाधान हेतु जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठा सकूं। विधायक अनिल त्रिपाठी की यह पहल उपभोक्ताओं की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और उनके त्वरित समाधान की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।इस अभियान के माध्यम से मेंहदावल विधानसभा में विद्युत सेवाओं को बेहतर बनाने और उपभोक्ताओं की संतुष्टि सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।