Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है

संतकबीरनगर जिले के जिलाधिकारी आलोक कुमार ने आज खलीलाबाद तहसील के अंतर्गत राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय चकदही और उससे सटे निर्माणाधीन प्रिंसिपल भवन तथा ट्रांजिट हॉस्टल का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन भवनों की गुणवत्ता को लेकर संबंधित अधिकारियों से कड़े सवाल किए और स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि बच्चों के भविष्य से जुड़ा यह प्रोजेक्ट हर हाल में मानकों के अनुरूप होना चाहिए। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि उनके मानसिक और शैक्षणिक विकास हेतु धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों का समय-समय पर भ्रमण भी कराया जाए। यह कदम बच्चों को अपनी संस्कृति और इतिहास से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने विद्यालय भवन पर सोलर प्लांट लगाए जाने का भी निर्देश दिया जिससे विद्युत व्यवस्था में आत्मनिर्भरता आएगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। निरीक्षण के दौरान समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार और निर्माणाधीन भवन से संबंधित कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

चकदही बालिका विद्यालय का किया DM ने औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

संतकबीरनगर जिले के जिलाधिकारी आलोक कुमार ने आज खलीलाबाद तहसील के अंतर्गत राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय चकदही और उससे सटे निर्माणाधीन प्रिंसिपल भवन तथा ट्रांजिट हॉस्टल का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन भवनों की गुणवत्ता को लेकर संबंधित अधिकारियों से कड़े सवाल किए और स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि बच्चों के भविष्य से जुड़ा यह प्रोजेक्ट हर हाल में मानकों के अनुरूप होना चाहिए।
जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि उनके मानसिक और शैक्षणिक विकास हेतु धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों का समय-समय पर भ्रमण भी कराया जाए। यह कदम बच्चों को अपनी संस्कृति और इतिहास से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने विद्यालय भवन पर सोलर प्लांट लगाए जाने का भी निर्देश दिया जिससे विद्युत व्यवस्था में आत्मनिर्भरता आएगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
निरीक्षण के दौरान समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार और निर्माणाधीन भवन से संबंधित कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!