Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है बस्ती- मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयुक्त सभागार में कानून व्यवस्था, राजस्व वसूली और कर करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने और अभियान चलाकर समयबद्ध तरीके से लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने उन विभागों पर विशेष जोर दिया, जिनकी राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति नहीं है। उन्होंने ऐसे विभागों को कार्ययोजना बनाकर निरंतर अभियान चलाने और अपने विभाग की अलग से बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए। राजस्व वादों के निस्तारण के संबंध में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विवादों का निपटारा दोनों पक्षों की मौजूदगी में किया जाए। आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और शासन से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए, मंडलायुक्त ने अधिकारियों को शिकायतों का समय पर और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए, उन्होंने आगामी त्योहारों के मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था, नगरीय क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था और वाहनों के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा संबंधित दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। बैठक का संचालन अपर आयुक्त प्रशासन मनोज कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी बस्ती रवीश गुप्ता, सिद्धार्थनगर राजा गणपति आर., संतकबीरनगर आलोक कुमार, एडीएम बस्ती प्रतिपाल सिंह चौहान, संतकबीरनगर जय प्रकाश, सिद्धार्थनगर गौरव श्रीवास्तव, मंडल के तीनों जनपदों के एस.ओ.सी., प्रशासनिक अधिकारी संतोष कुमार पाण्डेय, राजेश रसाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

राजस्व वसूली और कानून व्यवस्था की कमिश्नर ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

बस्ती- मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयुक्त सभागार में कानून व्यवस्था, राजस्व वसूली और कर करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने और अभियान चलाकर समयबद्ध तरीके से लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने उन विभागों पर विशेष जोर दिया, जिनकी राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति नहीं है। उन्होंने ऐसे विभागों को कार्ययोजना बनाकर निरंतर अभियान चलाने और अपने विभाग की अलग से बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए। राजस्व वादों के निस्तारण के संबंध में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विवादों का निपटारा दोनों पक्षों की मौजूदगी में किया जाए।
आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और शासन से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए, मंडलायुक्त ने अधिकारियों को शिकायतों का समय पर और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए, उन्होंने आगामी त्योहारों के मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था, नगरीय क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था और वाहनों के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा संबंधित दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
बैठक का संचालन अपर आयुक्त प्रशासन मनोज कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी बस्ती रवीश गुप्ता, सिद्धार्थनगर राजा गणपति आर., संतकबीरनगर आलोक कुमार, एडीएम बस्ती प्रतिपाल सिंह चौहान, संतकबीरनगर जय प्रकाश, सिद्धार्थनगर गौरव श्रीवास्तव, मंडल के तीनों जनपदों के एस.ओ.सी., प्रशासनिक अधिकारी संतोष कुमार पाण्डेय, राजेश रसाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!