Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   दुधारा थाना क्षेत्र के बौलिया सेमरियावां का मामला सेमरियावा। बीती रात दुधारा थाना क्षेत्र के गांव बौलिया सेमरियावां में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता की सूचना पर मुकामी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना रूधौली बस्ती के कुसौना निवासी संतराम पुत्र भददू लोधी ने दुधारा थाना को दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि मेरी लड़की रिंकी(28) की शादी राकेश पुत्र किशुन क़े साथ दस वर्ष पूर्व हुई थी जिससे कोई संतान नहीं है। दिनांक 26 जुलाई की रात 1 बजे सूचना दिया कि रिंकी ने घर क़े अंदर गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। लड़की की मौत संदिग्ध है। थानाध्यक्ष इन्द्रभूषण सिंह ने कहा कि सूचना क़े आधार पर पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम क़े लिये भेज दिया गया है। तहरीर प्राप्त कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस 

 

दुधारा थाना क्षेत्र के बौलिया सेमरियावां का मामला

सेमरियावा। बीती रात दुधारा थाना क्षेत्र के गांव बौलिया सेमरियावां में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता की सूचना पर मुकामी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना रूधौली बस्ती के कुसौना निवासी संतराम पुत्र भददू लोधी ने दुधारा थाना को दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि मेरी लड़की रिंकी(28) की शादी राकेश पुत्र किशुन क़े साथ दस वर्ष पूर्व हुई थी जिससे कोई संतान नहीं है। दिनांक 26 जुलाई की रात 1 बजे सूचना दिया कि रिंकी ने घर क़े अंदर गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। लड़की की मौत संदिग्ध है।
थानाध्यक्ष इन्द्रभूषण सिंह ने कहा कि सूचना क़े आधार पर पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम क़े लिये भेज दिया गया है। तहरीर प्राप्त कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!