Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर जिले के जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने आज रिजर्व पुलिस लाइन में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रा.) परीक्षा-2023 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एक संयुक्त बैठक की। यह परीक्षा 27 जुलाई 2025 को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक जनपद के विभिन्न 18 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी, जिसमें कुल 8304 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र कोतवाली खलीलाबाद के अंतर्गत 11, दुधारा में 1, मेहदावल में 3, बखिरा में 1, धनघटा में 2, और महुली में 1 केंद्र पर स्थापित किए गए हैं। परीक्षा को सुचारु रूप से चलाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट/सेक्टर पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे। परीक्षा केंद्रों के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। दूर-दराज से आने वाले परीक्षार्थियों को देखते हुए खलीलाबाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए कस्बे को 5 सब-सेक्टरों में बांटा गया है, जहां एआरटीओ और यातायात पुलिस को विशेष निर्देश दिए गए हैं। बैठक में पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ गोष्ठी कर शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह सहित कई अन्य महत्वपूर्ण अधिकारी उपस्थित रहे।

समीक्षा/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा की तैयारियों की DM SP ने समीक्षा

संतकबीरनगर जिले के जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने आज रिजर्व पुलिस लाइन में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रा.) परीक्षा-2023 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एक संयुक्त बैठक की।


यह परीक्षा 27 जुलाई 2025 को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक जनपद के विभिन्न 18 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी, जिसमें कुल 8304 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र कोतवाली खलीलाबाद के अंतर्गत 11, दुधारा में 1, मेहदावल में 3, बखिरा में 1, धनघटा में 2, और महुली में 1 केंद्र पर स्थापित किए गए हैं।
परीक्षा को सुचारु रूप से चलाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट/सेक्टर पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे। परीक्षा केंद्रों के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। दूर-दराज से आने वाले परीक्षार्थियों को देखते हुए खलीलाबाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए कस्बे को 5 सब-सेक्टरों में बांटा गया है, जहां एआरटीओ और यातायात पुलिस को विशेष निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ गोष्ठी कर शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह सहित कई अन्य महत्वपूर्ण अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!