संतकबीरनगर – जिले की शहर कोतवाली पुलिस ने “मिशन शक्ति” अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवती को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित अभियुक्त अनीष यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्ष संदीप कुमार मीना के निर्देश पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने आरोपी अनीष यादव, पुत्र जोखन यादव, निवासी गिरधरपुर को जूनियर हाईस्कूल गोला बाजार के पास से गिरफ्तार कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया।गौरतलब है कि 28 जून 2025 को वादी द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि अनीष यादव उनकी बहन को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा संख्या 560/2025 में सुसंगत धाराओं की बढ़ोतरी की थी और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनीष कुमार जायसवाल, कांस्टेबल कृष्णनारायण गोंड और कांस्टेबल अरुण कुमार शामिल थे।