संतकबीरनगर की धनघटा थाने की पुलिस को ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। धनघटा पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित सोनू पुत्र धनेश हरिजन को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश पर धनघटा थाना पुलिस ने अभियुक्त सोनू को बसवारीगाँव पुल के पास से पकड़ा।
यह मामला थाना धनघटा में मु0अ0स0 363/2025 धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस व 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। पीड़िता के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी को सोनू बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए धनघटा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामदरश यादव, कांस्टेबल गौरव चौहान, और कांस्टेबल सलमान अंसारी शामिल थे।