Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर जिले में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं के प्रति अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना बेलहरकला पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त सचिन उर्फ गोलू पुत्र चंद्रभूषण गौतम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। आपको बता दें कि वादी द्वारा 21 जुलाई 2025 को थाना बेलहरकला में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उनकी नाबालिग बेटी को सचिन उर्फ गोलू बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना बेलहरकला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज आरोपी को लोहरसन रमवापुर मिश्र रोड के मोड़ से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुरेंद्र प्रसाद और कांस्टेबल रविंद्र निषाद शामिल थे।

बेलहर कला पुलिस के हत्थे चढ़ा नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त

 

संतकबीरनगर जिले में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं के प्रति अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना बेलहरकला पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त सचिन उर्फ गोलू पुत्र चंद्रभूषण गौतम को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है।
आपको बता दें कि वादी द्वारा 21 जुलाई 2025 को थाना बेलहरकला में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उनकी नाबालिग बेटी को सचिन उर्फ गोलू बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना बेलहरकला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज आरोपी को लोहरसन रमवापुर मिश्र रोड के मोड़ से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुरेंद्र प्रसाद और कांस्टेबल रविंद्र निषाद शामिल थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!