
संत कबीर नगर जिले के जिलाधिकारी आलोक कुमार ने काशीराम जी स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे जीर्णोद्धार/निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदाई संस्था को विभिन्न कमियों को शीघ्र पूरा कर स्टेडियम को खेल गतिविधियों के लिए उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान मैदान में पानी रुकने, क्रिकेट पिच के सामने रनिंग के लिए मिट्टी की कमी जैसी समस्याएं पाई गईं, जिन्हें जहां तुरंत ठीक करने का आदेश दिया गया वहीं बैडमिंटन हॉल का जीर्णोद्धार संतोषजनक पाया गया। डीएम ने स्प्रिंकलर के लिए एस्टीमेट बनाने, एडवांस जिम हॉल का निर्माण शुरू करने, बैडमिंटन हॉल में सीसी इंटरलॉकिंग रोड बनाने का आकलन प्रस्तुत करने और बास्केटबॉल कोर्ट की कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्टेडियम में मिट्टी के स्तर और घास की गुणवत्ता को लेकर भी चिंता व्यक्त की और तत्काल सुधार के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था को गुणवत्तापूर्ण कार्य कर जल्द से जल्द स्टेडियम खिलाड़ियों के लिए तैयार करने को कहा। इस दौरान जिला खेल अधिकारी अभिज्ञान मालवीय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।