Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
संत कबीर नगर जिले के जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जिला पोषण समिति की बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लर्निंग लैब, शौचालय निर्माण, और पेयजल व्यवस्था से जुड़े लंबित कार्यों को 20 दिनों के भीतर पूरा करने के कड़े निर्देश दिए हैं।
बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के फॉर्म भरने की समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए, जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सभी एम.सी.पी. कार्ड पर आर.सी.एच. नंबर तीन दिनों में दर्ज कराने का आदेश दिया।
लर्निंग लैब के तहत, चिन्हित 25 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 15 पर काम अधूरा होने पर जिलाधिकारी ने शेष कार्यों को 20 दिन में पूरा करने को कहा। इसके अतिरिक्त वित्तीय वर्ष 2020-21 के 25 और 2024-25 के 39 अधूरे शौचालयों को भी इसी समय सीमा में पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। 2024-25 के 35 अपूर्ण पेयजल व्यवस्था कार्यों को भी 20 दिन में पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
खाद्यान्न आपूर्ति में कोटेदारों द्वारा राशन न पहुंचाने की शिकायत पर जिला पूर्ति अधिकारी को समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। संभव अभियान (1 जुलाई से 31 सितंबर 2025) की समीक्षा करते हुए, अधिकारियों को सभी बिंदुओं पर शत-प्रतिशत सूचना फीड कराने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को 20 दिन में कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है, जिसके बाद दोबारा समीक्षा की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

DM का निर्देश : 20 दिन में पूरे करे पोषण समिति के अपूर्ण कार्य 

Leave a Reply

error: Content is protected !!