Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
संतकबीरनगर- जिले के जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए धान/गेहूं खरीद और कस्टम मिल्ड राइस (CMR) के परिवहन हेतु शेड्यूल ऑफ रेट्स (SOR) दरों में 2% की बढ़ोतरी की सिफारिश की गई है। यह निर्णय CPI इंडेक्स, डीजल दरों और टायर के मूल्यों में वृद्धि को देखते हुए लिया गया।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने बताया कि खाद्यान्न/उर्वरक के परिवहन/हैंडलिंग ठेकेदारों से प्राप्त कोटेशन पर गठित कमेटी ने गहन विचार-विमर्श किया। कमेटी में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)/जिला खरीद अधिकारी, मुख्य कोषाधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला प्रबंधक यूपीपीसीएफ और प्रबंधक भारतीय खाद्य निगम जैसे अधिकारी शामिल थे। बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2023 की दरों की तुलना में 2% की वृद्धि का प्रस्ताव पारित किया गया।
इस बैठक में उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अरुण कुमार, मुख्य कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी कमलेश सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रियंवदा सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

धान/गेहूं खरीद व CMR परिवहन दरों में 2% वृद्धि की सिफारिश

Leave a Reply

error: Content is protected !!