बस्ती- जिले के जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने IGRS (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) की साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को जन शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की उन्होंने चेतावनी भी दी।
उन्होंने राजस्व अधिकारियों को फोटो सहित रिपोर्ट अपलोड करने और सही श्रेणी का चयन करने को कहा गया है। न्यायालय से संबंधित मामलों में न्यायालय का उल्लेख करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को अपने से संबंधित न होने वाले प्रकरणों को तत्काल संबंधित विभाग को भेजने को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।