
संत कबीर नगर जिले के जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कड़े निर्देश दिए। उन्होंने NHAI को झाड़ियों की सफाई, पटरी-नाली मरम्मत और अवैध कट हटाने को कहा।
बैठक में एआरटीओ और यातायात पुलिस ने बताया कि 194 लाइसेंस निलंबित हुए और 1143 वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगे। DM ने CCTV जांच, डंपिंग यार्ड/टैक्सी स्टैंड पर कार्रवाई और क्रेन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
गलत पार्किंग, रिफ्लेक्टर अभियान, ट्रैफिक लाइट, संकेतक और स्ट्रीट लाइट लगाने के भी निर्देश दिए गए। DM ने ब्लैक स्पॉट पर रम्बल स्ट्रिप, सीट बेल्ट/हेलमेट जागरूकता और उल्लंघन पर कार्रवाई पर जोर दिया। एआरटीओ को स्कूल वाहनों के सत्यापन, परमिट और फिटनेस जांच के निर्देश मिले।