संतकबीरनगर- स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिले के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने आज रिजर्व पुलिस लाइन में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, एआरटीओ, यातायात पुलिस, और विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य व प्रबंधकों ने भाग लिया।

पुलिस अधीक्षक ने स्कूली वाहनों के सुरक्षित संचालन और फिटनेस को लेकर दिए कई सख्त निर्देश!
पार्किंग और रखरखाव: सभी स्कूलों को अपने वाहनों के लिए उचित पार्किंग और विश्राम स्थल की व्यवस्था करनी होगी। वाहनों को सड़क पर खड़ा नहीं किया जाएगा।
कर्मचारियों की वर्दी और सत्यापन: वाहन चालक और परिचालक ड्यूटी के दौरान अपनी निर्धारित वर्दी पहनेंगे। उनका चरित्र प्रमाण पत्र और लाइसेंस होना अनिवार्य है।
वाहन फिटनेस: फिटनेस टेस्ट में फेल या बिना परमिट वाले स्कूली वाहनों को नोटिस भेजकर जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। 15 साल से पुराने वाहनों का इस्तेमाल नहीं होगा और उनका पंजीकरण रद्द किया जाएगा।
सुरक्षा के अन्य उपाय:
18 साल से कम उम्र के बच्चों को निजी वाहन चलाने की अनुमति नहीं होगी।
बच्चों को स्कूल लाने के लिए सिर्फ स्कूल वाहनों का ही इस्तेमाल किया जाए, टैक्सी या अन्य निजी वाहनों पर रोक रहेगी।
जिन वाहनों में लड़के और लड़कियां दोनों यात्रा करते हैं, उनमें एक महिला सहायक का होना अनिवार्य है।
छोटे बच्चों को सड़क पार करने में मदद की जाए।
नियमों का पालन: यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
समन्वय: आदेशों के प्रभावी अनुपालन और सूचना के आदान-प्रदान के लिए एआरटीओ को एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का निर्देश दिया गया है।
बैठक में एआरटीओ प्रियंवदा सिंह, यातायात प्रभारी परमहंस और अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।