Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर - उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारू चौधरी और सदस्या श्रीमती जनक नंदिनी 06 अगस्त को जिले का दौरा करेंगी। इस दौरान वो जिले में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता से जुड़े मुद्दों की समीक्षा करेंगी। उक्त जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने दी। जनसुनवाई और जागरूकता चौपाल कार्यक्रम के अनुसार 6 अगस्त को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार खलीलाबाद में एक जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में महिलाएं अपनी समस्याओं खासकर महिला उत्पीड़न और घरेलू हिंसा से संबंधित मामलों को लेकर शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इसके बाद दूसरे सत्र में नाथनगर विकास खंड के ग्राम पंचायत महुली में एक जागरूकता चौपाल का आयोजन किया जाएगा। यहां निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड, और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी और पात्र महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद की जाएगी। इस चौपाल में एक स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा।

06 अगस्त को संतकबीरनगर का दौरा करेंगी महिला आयोग की उपाध्यक्षा व सदस्या

 

संतकबीरनगर – उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारू चौधरी और सदस्या श्रीमती जनक नंदिनी 06 अगस्त को जिले का दौरा करेंगी। इस दौरान वो जिले में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता से जुड़े मुद्दों की समीक्षा करेंगी। उक्त जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने दी।

जनसुनवाई और जागरूकता चौपाल
कार्यक्रम के अनुसार 6 अगस्त को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार खलीलाबाद में एक जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में महिलाएं अपनी समस्याओं खासकर महिला उत्पीड़न और घरेलू हिंसा से संबंधित मामलों को लेकर शिकायत दर्ज करा सकती हैं।
इसके बाद दूसरे सत्र में नाथनगर विकास खंड के ग्राम पंचायत महुली में एक जागरूकता चौपाल का आयोजन किया जाएगा। यहां निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड, और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी और पात्र महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद की जाएगी। इस चौपाल में एक स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!