Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर: जिले के बघुआ ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में एक बड़े घोटाले का मामला सामने आया है। यहां एक करोड़पति नाम की महिला ने बिना घर बनवाए ही योजना के तहत मिलने वाली 1.20 लाख रुपये की पूरी राशि हड़प ली है। इस मामले में न केवल लाभार्थी, बल्कि ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी पर भी मिलीभगत का आरोप लगा है। स्थानीय निवासी बृजेन्द्र कुमार ने इस पूरे मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करते हुए संयुक्त जांच समिति गठित कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और वसूली की मांग की है। शिकायतकर्ता बृजेन्द्र कुमार ने जिलाधिकारी को दिए गए शपथ पत्र और साक्ष्यों में बताया है कि ग्राम बघुआ, विकास खंड-बघौली में राजेंद्र प्रसाद की पत्नी करोड़पति देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला था। योजना के नियमों के अनुसार लाभार्थी को आवास निर्माण के लिए 1.20 लाख रुपये की राशि तीन किस्तों में मिला था लेकिन लाभार्थी महिला ने बिना कोई निर्माण कार्य कराए ही यह पूरी राशि बैंक खाते से निकाल ली। बृजेन्द्र कुमार ने अपने शिकायती पत्र में इस पूरे प्रकरण को ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी की मिलीभगत बताया है। उन्होंने कहा है कि इन दोनों अधिकारियों की सांठगांठ से ही यह बड़ा घोटाला संभव हुआ है। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एक संयुक्त जांच समिति का गठन किया जाए, जो मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन करे और अभिलेखों की भी जांच करे। शिकायत में कहा गया है कि जांच के बाद दोषी पाए जाने पर लाभार्थी, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ तत्काल प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज की जाए। इसके साथ ही सरकारी खजाने को हुए 1.20 लाख रुपये के नुकसान की भरपाई के लिए लाभार्थी से पूरी राशि की वसूली की जाए। बृजेन्द्र कुमार ने जांच समिति के आगमन की सूचना उन्हें कम से कम 5 दिन पहले देने का भी अनुरोध किया है, ताकि वह जांच के दौरान उपस्थित रहकर आवश्यक जानकारी दे सकें। इस मामले के सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है और देखना होगा कि जिलाधिकारी इस पर क्या कार्रवाई करते हैं।

लाभार्थी महिला का कारनामा : बिना घर बनाए ही हज़म कर ली PM आवास की रकम

 

संतकबीरनगर: जिले के बघुआ ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में एक बड़े घोटाले का मामला सामने आया है। यहां एक करोड़पति नाम की महिला ने बिना घर बनवाए ही योजना के तहत मिलने वाली 1.20 लाख रुपये की पूरी राशि हड़प ली है। इस मामले में न केवल लाभार्थी, बल्कि ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी पर भी मिलीभगत का आरोप लगा है। स्थानीय निवासी बृजेन्द्र कुमार ने इस पूरे मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करते हुए संयुक्त जांच समिति गठित कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और वसूली की मांग की है।

शिकायतकर्ता बृजेन्द्र कुमार ने जिलाधिकारी को दिए गए शपथ पत्र और साक्ष्यों में बताया है कि ग्राम बघुआ, विकास खंड-बघौली में राजेंद्र प्रसाद की पत्नी करोड़पति देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला था। योजना के नियमों के अनुसार लाभार्थी को आवास निर्माण के लिए 1.20 लाख रुपये की राशि तीन किस्तों में मिला था लेकिन लाभार्थी महिला ने बिना कोई निर्माण कार्य कराए ही यह पूरी राशि बैंक खाते से निकाल ली।
बृजेन्द्र कुमार ने अपने शिकायती पत्र में इस पूरे प्रकरण को ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी की मिलीभगत बताया है। उन्होंने कहा है कि इन दोनों अधिकारियों की सांठगांठ से ही यह बड़ा घोटाला संभव हुआ है। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एक संयुक्त जांच समिति का गठन किया जाए, जो मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन करे और अभिलेखों की भी जांच करे।
शिकायत में कहा गया है कि जांच के बाद दोषी पाए जाने पर लाभार्थी, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ तत्काल प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज की जाए। इसके साथ ही सरकारी खजाने को हुए 1.20 लाख रुपये के नुकसान की भरपाई के लिए लाभार्थी से पूरी राशि की वसूली की जाए। बृजेन्द्र कुमार ने जांच समिति के आगमन की सूचना उन्हें कम से कम 5 दिन पहले देने का भी अनुरोध किया है, ताकि वह जांच के दौरान उपस्थित रहकर आवश्यक जानकारी दे सकें। इस मामले के सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है और देखना होगा कि जिलाधिकारी इस पर क्या कार्रवाई करते हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!