Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
संतकबीरनगर में 79वें स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मेहदावल और धनघटा के विधायक और जिलाधिकारी समेत तमाम जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में 'हर घर तिरंगा' अभियान पर विशेष जोर दिया गया। मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने सभी अधिकारियों से 13 से 15 अगस्त तक अपने कार्यालयों और घरों पर तिरंगा फहराने और दूसरों को भी प्रेरित करने को कहा। धनघटा विधायक गणेश चंद चौहान ने जनता से इस अभियान में शामिल होने की अपील की। जिलाधिकारी ने तिरंगा फहराने के सही तरीके की जानकारी दी और अपील की कि 13 से 15 अगस्त तक सभी लोग अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर सम्मान के साथ तिरंगा फहराएं।
बैठक में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों की भी रूपरेखा तय की गई, जिसमें शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजनों को सम्मानित करने, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं। जिलाधिकारी ने शहीद स्मारकों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश के साथ किसी भी प्रकार का अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों पर हुई बैठक, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर जोर

संतकबीरनगर में 79वें स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मेहदावल और धनघटा के विधायक और जिलाधिकारी समेत तमाम जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर विशेष जोर दिया गया। मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने सभी अधिकारियों से 13 से 15 अगस्त तक अपने कार्यालयों और घरों पर तिरंगा फहराने और दूसरों को भी प्रेरित करने को कहा। धनघटा विधायक गणेश चंद चौहान ने जनता से इस अभियान में शामिल होने की अपील की। जिलाधिकारी ने तिरंगा फहराने के सही तरीके की जानकारी दी और अपील की कि 13 से 15 अगस्त तक सभी लोग अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर सम्मान के साथ तिरंगा फहराएं।
बैठक में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों की भी रूपरेखा तय की गई, जिसमें शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजनों को सम्मानित करने, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं। जिलाधिकारी ने शहीद स्मारकों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश के साथ किसी भी प्रकार का अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!