Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर - श्रावण के अंतिम सोमवार को जिले के ऐतिहासिक शिव मंदिर बाबा तामेश्वरनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।अंतिम सोमवार को बाबा तामेश्वरनाथ धाम पहुंचे जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने देवाधिदेव महादेव की पूजा अर्चना के साथ सुरक्षा और व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने पूजा-अर्चना के बाद भीड़ प्रबंधन, यातायात और स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे श्रद्धालुओं से विनम्रता से पेश आएं और हर संभव मदद करें। जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की भी अपील की।

तामेश्वरनाथ धाम में भक्तों की भारी भीड़, डीएम-एसपी ने सुरक्षा जांची


संतकबीरनगर – श्रावण के अंतिम सोमवार को जिले के ऐतिहासिक शिव मंदिर बाबा तामेश्वरनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।अंतिम सोमवार को बाबा तामेश्वरनाथ धाम पहुंचे जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने देवाधिदेव महादेव की पूजा अर्चना के साथ सुरक्षा और व्यवस्था का जायजा लिया।
अधिकारियों ने पूजा-अर्चना के बाद भीड़ प्रबंधन, यातायात और स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे श्रद्धालुओं से विनम्रता से पेश आएं और हर संभव मदद करें। जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की भी अपील की।

Leave a Reply

error: Content is protected !!