संतकबीरनगर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता अभियान निरंतर जारी है। यातायात जागरूकता अभियान की इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश पर यातायात पुलिस ने दुर्घटनाओं को कम करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर में स्थित ब्लैक स्पॉट पर बैरियर, स्पीड ब्रेकर और साइन बोर्ड लगाए गए।
यातायात प्रभारी परमहंस ने लोगों को जागरूक किया और उनसे यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, ओवर स्पीड से बचने और हेलमेट व सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया।