संतकबीरनगर– पुलिस अधीक्षक संदीप तो कुमार मीना के नेतृत्व वाली पुलिस ने जन शिकायतों के निवारण में एक बार फिर अपनी प्रतिबद्धता साबित करते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गोरखपुर जोन की हाल ही में जारी मासिक रिपोर्ट में जिले की पुलिस को 100% अंक मिले हैं, जिसके साथ यह जिला गोरखपुर जोन में पहले स्थान पर रहा है। यह शानदार प्रदर्शन जिले के नागरिकों के प्रति पुलिस के समर्पण और पारदर्शिता को दर्शाता है।

जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण का प्रमाण
संतकबीरनगर पुलिस का यह प्रदर्शन सिर्फ एक उपलब्धि नहीं, बल्कि जनसेवा के प्रति उनके मजबूत संकल्प का प्रमाण है। इस सफलता का श्रेय जिले के सभी 10 थानों को जाता है, जिन्होंने अपनी मेहनत और निष्ठा से यह संभव कर दिखाया है। इन थानों में खलीलाबाद, धनघटा, मेहदावल, दुधारा, महुली, बखीरा, बेलहरकला, धर्मसिंघवा, महिला थाना और साइबर थाना शामिल हैं। इन सभी थानों को शिकायतों के समाधान के लिए पूरे 100 अंक मिले हैं।
प्रत्येक शिकायत का प्रभावी समाधान
गोरखपुर जोन ऑफिस से जारी रिपोर्ट यह दर्शाती है कि संतकबीरनगर पुलिस ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया और हर पीड़ित की समस्या का समाधान सुनिश्चित किया। इस प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई, जिससे नागरिकों का पुलिस पर भरोसा और भी मजबूत हुआ है।
अपर पुलिस महानिदेशक ने संतकबीरनगर पुलिस की करी प्रशंसा
इस ऐतिहासिक सफलता पर अपर पुलिस महानिदेशक ने संतकबीरनगर पुलिस टीम की सराहना की है। उन्होंने इस उपलब्धि को पुलिस व्यवस्था में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया है। उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति और सच्ची लगन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
संतकबीरनगर पुलिस का यह शानदार प्रदर्शन न केवल जिले के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह अन्य जिलों के लिए भी एक प्रेरणा का स्रोत है। यह सफलता साबित करती है कि जन शिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान से पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध बनाए जा सकते हैं, जिससे समाज में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनता है।