Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   सेमरियावा- टेमा मार्ग का मामला सेमरियावां। सेमरियावां टेमा मार्ग जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग पर सड़क के दोनों किनारों पर बड़े पैमाने पर उगी झाड़ियां और पेड़ दुर्घटनाओं को दावत दे रही हैं। इन झाड़ियों के कारण सड़क संकरी हो गई है। जिससे बड़े वाहन के गुजरते समय चालकों को सामने से आ रहे वाहनों को देखने में दिक्कत होती है। वही आये दिन छोटे बड़े वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं, लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग आंख मूंदे बैठा है।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की अनदेखी के चलते यह मार्ग अब जानलेवा होता जा रहा है। खासकर बारिश के मौसम में झाड़ियां और तेजी से फैल गई हैं,जिससे सड़क का काफी हिस्सा ढक गया है। इसके चलते स्कूली बच्चों और राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।रोड से रोजाना सैकड़ों गाड़ियां गुजरती हैं। झाड़ियों के कारण आगे का दृश्य साफ नहीं दिखता और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।सालेहपुर गांव निवासी अमित यादव कहते हैं की हम जब बाजार या बच्चों को स्कूल छोड़ने जाते हैं तो झाड़ियों के बीच से निकलना पड़ता है।कई बार जंगली जानवर और अन्य जहरीले जन्तु भी दिखते हैं। विभाग पूरी तरह लापरवाह है।चिउटना निवासी औरगंजेब कहते हैं की वाहन चलाते वक्त दिक्कत बहुत होती है। सबसे ज्यादा दिक्कत जब भारी वाहन गुजरते हैं तो छोटे वाहन चालक साईकिल सवार गिर कर घायल हो जाते है। अगर समय रहते सफाई नहीं हुई तो कोई बड़ा हादसा होना तय है। प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की चुप्पी पर उठ रहे सवाल तिनहरी गांव निवासी प्रवेश कुमार वरुण कहते है कि विभाग समय-समय पर रोड की झाड़ियों की छंटाई नहीं कराता,जिससे सड़क हादसों की संख्या बढ़ रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही झाड़ियों की सफाई नहीं कराई गई, तो वे प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

सड़क किनारे उगी झाड़ियां, राहगीरो की परेशानी का बन रही हैं सबब

 

सेमरियावा- टेमा मार्ग का मामला

सेमरियावां।
सेमरियावां टेमा मार्ग जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग पर सड़क के दोनों किनारों पर बड़े पैमाने पर उगी झाड़ियां और पेड़ दुर्घटनाओं को दावत दे रही हैं। इन झाड़ियों के कारण सड़क संकरी हो गई है। जिससे बड़े वाहन के गुजरते समय चालकों को सामने से आ रहे वाहनों को देखने में दिक्कत होती है। वही आये दिन छोटे बड़े वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं, लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग आंख मूंदे बैठा है।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की अनदेखी के चलते यह मार्ग अब जानलेवा होता जा रहा है। खासकर बारिश के मौसम में झाड़ियां और तेजी से फैल गई हैं,जिससे सड़क का काफी हिस्सा ढक गया है। इसके चलते स्कूली बच्चों और राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।रोड से रोजाना सैकड़ों गाड़ियां गुजरती हैं। झाड़ियों के कारण आगे का दृश्य साफ नहीं दिखता और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।सालेहपुर गांव निवासी अमित यादव कहते हैं की हम जब बाजार या बच्चों को स्कूल छोड़ने जाते हैं तो झाड़ियों के बीच से निकलना पड़ता है।कई बार जंगली जानवर और अन्य जहरीले जन्तु भी दिखते हैं। विभाग पूरी तरह लापरवाह है।चिउटना निवासी औरगंजेब कहते हैं की वाहन चलाते वक्त दिक्कत बहुत होती है। सबसे ज्यादा दिक्कत जब भारी वाहन गुजरते हैं तो छोटे वाहन चालक साईकिल सवार गिर कर घायल हो जाते है। अगर समय रहते सफाई नहीं हुई तो कोई बड़ा हादसा होना तय है।

प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की चुप्पी पर उठ रहे सवाल
तिनहरी गांव निवासी प्रवेश कुमार वरुण कहते है कि विभाग समय-समय पर रोड की झाड़ियों की छंटाई नहीं कराता,जिससे सड़क हादसों की संख्या बढ़ रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही झाड़ियों की सफाई नहीं कराई गई, तो वे प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!