Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   जनता को गुमराह करने वाली ब्लॉक प्रमुख और प्रतिनिधि खुद ही बने विकास के दुश्मन- विकास चौधरी संतकबीरनगर जिले के सेमरियावां ब्लॉक की प्रमुख श्रीमती मजहरूनिशा और उनके बेटे पूर्व प्रमुख मुमताज अहमद पर एक बार फिर से एक बड़ा आरोप लगा है। ये आरोप कम्भरिया गांव के पूर्व प्रधान तथा मौजूदा प्रधान प्रतिनिधि विकास चौधरी ने लगाया है। दरअसल बीते वर्षों से क्षेत्र के विकास को अवरुद्ध कराने का जो आरोप विधायक पर लगते रहे उसी का खंडन करते हुए पूर्व प्रधान तथा मौजूदा प्रधान प्रतिनिधि विकास चौधरी ने सबूतों के आधार पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अपने आवास/कैंप कार्यालय पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सेमरियावां क्षेत्र के विकास में सबसे बड़ी बाधा ब्लॉक प्रमुख मजहरूनिशां और उनके प्रतिनिधि मुमताज अहमद है जिनपर अब जनता का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रमुख और उनके प्रतिनिधि द्वारा विधायक पर लगाए गए सारे आरोप उस वक्त हवा हवाई साबित हो गए जब ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र के विकास को लेकर होने वाली 25 अगस्त की बैठक को स्वयं रद्द करने की मांग अफसरों से कर दी, बैठक रद्द करने की मांग हमारे विधायक जी श्री अंकुर राज तिवारी जी ने तो किया नहीं जिनके ऊपर प्रमुख और उनके प्रतिनिधि बीते 4सालों से आरोप लगाते चले आ रहे हैं, स्थानीय जनता ने भी युवा बोल्ड चेहरे को अपना विधायक चुना, विधायक जी भी लगातार क्षेत्र के विकास को लेकर प्रयास करते रहे, क्षेत्र की तमाम सड़को का निर्माण कराए उसके बाबजूद भी प्रमुख और उनके प्रतिनिधि का लगातार यही आरोप रहा कि क्षेत्र पंचायत की बैठक विधायक जी नहीं होने दे रहें है। ब्लॉक प्रमुख के आरोप उस वक्त झूठे साबित हुए जब उन्होंने खुद अधिकारियों से बैठक टालने के लिए पत्र लिखा, शायद इस तरह के पत्र वो पिछले 4 साल से लिखती चली आ रही हैं। अब तो यही लगता है कि ये हो लोग क्षेत्र के 'विकास विरोधी गैंग' है जो खुद ही बार-बार बैठकों को टालकर क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से दूर रखने की साजिश रच रहे है। पूर्व प्रधान विकास चौधरी ने कहा कि जनता ने खुले तौर पर पूर्व प्रमुख मुमताज अहमद और उनकी माता, प्रमुख मजहरूनिशां को क्षेत्र का 'विकास विरोधी दुश्मन' करार दिया है। स्थानीय लोगों का साफ कहना है कि ये लोग सिर्फ झूठे आरोपों और मनगढ़ंत कहानियों से अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं, जबकि हकीकत ये है कि इनकी अपनी हरकतों से क्षेत्र का विकास ठप पड़ा है। पत्र में बैठक स्थगित करने के लिए आक्रोश है। श्री चौधरी ने कहा कि लगातार हो रही बैठकों की स्थगन से ये साफ हो गया है कि जनता को गुमराह करने के लिए विधायक पर जो आरोप लगाए जा रहे थे, वे पूरी तरह से मनगढ़ंत थे। अब जब ब्लॉक प्रमुख का खुद का 'विकास विरोधी' रवैया सामने आया है, तो जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें सीधे तौर पर 'विकास का दुश्मन' घोषित कर दिया है। पूर्व प्रधान विकास चौधरी ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या जनता को गुमराह करना ही ब्लॉक प्रमुख और उनके प्रतिनिधि का एकमात्र मकसद है? क्या क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से दूर रखना ही उनकी राजनीति का आधार है? अब इन सवालों का जवाब जनता खुद दे रही है, क्योंकि सच्चाई उनके सामने है।

सेमरियावां में ‘विकास विरोधी गैंग’ का पर्दाफाश – विकास चौधरी

 

जनता को गुमराह करने वाली ब्लॉक प्रमुख और प्रतिनिधि खुद ही बने विकास के दुश्मन- विकास चौधरी

संतकबीरनगर जिले के सेमरियावां ब्लॉक की प्रमुख श्रीमती मजहरूनिशा और उनके बेटे पूर्व प्रमुख मुमताज अहमद पर एक बार फिर से एक बड़ा आरोप लगा है। ये आरोप कम्भरिया गांव के पूर्व प्रधान तथा मौजूदा प्रधान प्रतिनिधि विकास चौधरी ने लगाया है।

दरअसल बीते वर्षों से क्षेत्र के विकास को अवरुद्ध कराने का जो आरोप विधायक पर लगते रहे उसी का खंडन करते हुए पूर्व प्रधान तथा मौजूदा प्रधान प्रतिनिधि विकास चौधरी ने सबूतों के आधार पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अपने आवास/कैंप कार्यालय पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सेमरियावां क्षेत्र के विकास में सबसे बड़ी बाधा ब्लॉक प्रमुख मजहरूनिशां और उनके प्रतिनिधि मुमताज अहमद है जिनपर अब जनता का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रमुख और उनके प्रतिनिधि द्वारा विधायक पर लगाए गए सारे आरोप उस वक्त हवा हवाई साबित हो गए जब ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र के विकास को लेकर होने वाली 25 अगस्त की बैठक को स्वयं रद्द करने की मांग अफसरों से कर दी, बैठक रद्द करने की मांग हमारे विधायक जी श्री अंकुर राज तिवारी जी ने तो किया नहीं जिनके ऊपर प्रमुख और उनके प्रतिनिधि बीते 4सालों से आरोप लगाते चले आ रहे हैं, स्थानीय जनता ने भी युवा बोल्ड चेहरे को अपना विधायक चुना, विधायक जी भी लगातार क्षेत्र के विकास को लेकर प्रयास करते रहे, क्षेत्र की तमाम सड़को का निर्माण कराए उसके बाबजूद भी प्रमुख और उनके प्रतिनिधि का लगातार यही आरोप रहा कि क्षेत्र पंचायत की बैठक विधायक जी नहीं होने दे रहें है। ब्लॉक प्रमुख के आरोप उस वक्त झूठे साबित हुए जब उन्होंने खुद अधिकारियों से बैठक टालने के लिए पत्र लिखा, शायद इस तरह के पत्र वो पिछले 4 साल से लिखती चली आ रही हैं। अब तो यही लगता है कि ये हो लोग क्षेत्र के ‘विकास विरोधी गैंग’ है जो खुद ही बार-बार बैठकों को टालकर क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से दूर रखने की साजिश रच रहे है। पूर्व प्रधान विकास चौधरी ने कहा कि जनता ने खुले तौर पर पूर्व प्रमुख मुमताज अहमद और उनकी माता, प्रमुख मजहरूनिशां को क्षेत्र का ‘विकास विरोधी दुश्मन’ करार दिया है। स्थानीय लोगों का साफ कहना है कि ये लोग सिर्फ झूठे आरोपों और मनगढ़ंत कहानियों से अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं, जबकि हकीकत ये है कि इनकी अपनी हरकतों से क्षेत्र का विकास ठप पड़ा है। पत्र में बैठक स्थगित करने के लिए आक्रोश है।
श्री चौधरी ने कहा कि लगातार हो रही बैठकों की स्थगन से ये साफ हो गया है कि जनता को गुमराह करने के लिए विधायक पर जो आरोप लगाए जा रहे थे, वे पूरी तरह से मनगढ़ंत थे। अब जब ब्लॉक प्रमुख का खुद का ‘विकास विरोधी’ रवैया सामने आया है, तो जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें सीधे तौर पर ‘विकास का दुश्मन’ घोषित कर दिया है। पूर्व प्रधान विकास चौधरी ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या जनता को गुमराह करना ही ब्लॉक प्रमुख और उनके प्रतिनिधि का एकमात्र मकसद है? क्या क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से दूर रखना ही उनकी राजनीति का आधार है? अब इन सवालों का जवाब जनता खुद दे रही है, क्योंकि सच्चाई उनके सामने है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!