Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर में जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो उसके लिए जहां अधिकारी गांव गांव में चौपाल लगा रहे हैं वही विधायक गण भी अफसरों के साथ ग्राम चौपाल के जरिए ग्रामीणों की समस्याओं को सुन उसका निस्तारण करवा रहे है। बात धनघटा विधान सभा क्षेत्र की करते हैं जहां के बीजेपी विधायक गणेश चंद चौहान और जिलाधिकारी आलोक कुमार ने आज हैंसर ब्लॉक क्षेत्र के गांव घोरांग में 'ग्राम चौपाल' लगाई। इस दौरान अधिकारियों ने गांव में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बात कर उनका फीडबैक लिया। विधायक गणेश चंद्र चौहान ने चौपाल का उद्देश्य बताते हुए कहा कि इसका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। वहीं जिलाधिकारी आलोक कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को जांच कर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। चौपाल में मुख्य रूप से सड़क, पेयजल, नाली, पीएम आवास, पेंशन योजनाएं, राशन वितरण और राजस्व से जुड़े मामलों पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन और गुणवत्ता की निगरानी करने के निर्देश दिए ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रह जाए। उन्होंने एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण और संस्थागत प्रसव के लिए जागरूक करने पर भी जोर दिया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित अन्य प्रमुख अधिकारी भी मौजूद रहे।

घोरांग गांव में आयोजित हुआ ‘ग्राम चौपाल’ : MLA व DM ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

 

संतकबीरनगर में जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो उसके लिए जहां अधिकारी गांव गांव में चौपाल लगा रहे हैं वही विधायक गण भी अफसरों के साथ ग्राम चौपाल के जरिए ग्रामीणों की समस्याओं को सुन उसका निस्तारण करवा रहे है। बात धनघटा विधान सभा क्षेत्र की करते हैं जहां के बीजेपी विधायक गणेश चंद चौहान और जिलाधिकारी आलोक कुमार ने आज हैंसर ब्लॉक क्षेत्र के गांव घोरांग में ‘ग्राम चौपाल’ लगाई। इस दौरान अधिकारियों ने गांव में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बात कर उनका फीडबैक लिया।
विधायक गणेश चंद्र चौहान ने चौपाल का उद्देश्य बताते हुए कहा कि इसका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। वहीं जिलाधिकारी आलोक कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को जांच कर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


चौपाल में मुख्य रूप से सड़क, पेयजल, नाली, पीएम आवास, पेंशन योजनाएं, राशन वितरण और राजस्व से जुड़े मामलों पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन और गुणवत्ता की निगरानी करने के निर्देश दिए ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रह जाए। उन्होंने एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण और संस्थागत प्रसव के लिए जागरूक करने पर भी जोर दिया।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित अन्य प्रमुख अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!