Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   लखनऊ - धरती पुत्र के नाम से प्रसिद्ध पूर्व मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश तथा रक्षामंत्री रहे स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की कर्मभूमि सैफई में बन रहे समाधि स्थल के निर्माण में संतकबीरनगर जिले के वार्ड नंबर 20 के जिला पंचायत सदस्य वरिष्ठ सपा नेता शैलेन्द्र यादव ने खुद के तरफ से सहयोग राशि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेंट की। आपको बता दें कि परिवार के साथ लखनऊ पहुंचे जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र यादव ने जहां स्वयं के तरफ से सहयोग राशि भेंट की वहीं उनके बच्चों ने भी गुल्लक में जमा किए पैसों को समाधि स्थल निर्माण के  लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश को भेंट किया। लखनऊ स्थित पार्टी सुप्रीमो तथा पूर्व मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश अखिलेश यादव के आवास पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र यादव ने पार्टी संस्थापक,पूर्व मुख्यमंत्री तथा रक्षामंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को अपना आदर्श बताते हुए कहा कि हमारे जैसे लाखों कार्यकर्ताओं के लिए नेता जी सदैव प्रेरणा पुंज के समान रहेंगे। श्री यादव ने कहा कि नेता जी ने हमें सिखाया है कि हम अन्याय और उत्पीड़न के विरुद्ध कैसे लड़ाई लड़े। नेता जी ने हमेशा समाज के दबे कुचले लोगों के हक में लड़ाई लड़ी, आज हम सभी भी उनके इस मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र यादव के प्रयास की प्रशंसा करते हुए उनके बच्चों को आशीष प्रदान किया। इस दौरान पूर्व सांसद स्वर्गीय भालचंद यादव के पुत्र तथा पूर्व विधान सभा प्रत्याशी सुबोध यादव आदि मौजूद रहे।

परिवार संग “अखिलेश” से मिले “शैलेंद्र”, नेता जी के समाधि स्थल निर्माण में दी सहयोग राशि 

 

लखनऊ – धरती पुत्र के नाम से प्रसिद्ध पूर्व मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश तथा रक्षामंत्री रहे स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की कर्मभूमि सैफई में बन रहे समाधि स्थल के निर्माण में संतकबीरनगर जिले के वार्ड नंबर 20 के जिला पंचायत सदस्य वरिष्ठ सपा नेता शैलेन्द्र यादव ने खुद के तरफ से सहयोग राशि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेंट की। आपको बता दें कि परिवार के साथ लखनऊ पहुंचे जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र यादव ने जहां स्वयं के तरफ से सहयोग राशि भेंट की वहीं उनके बच्चों ने भी गुल्लक में जमा किए पैसों को समाधि स्थल निर्माण के  लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश को भेंट किया। लखनऊ स्थित पार्टी सुप्रीमो तथा पूर्व मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश अखिलेश यादव के आवास पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र यादव ने पार्टी संस्थापक,पूर्व मुख्यमंत्री तथा रक्षामंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को अपना आदर्श बताते हुए कहा कि हमारे जैसे लाखों कार्यकर्ताओं के लिए नेता जी सदैव प्रेरणा पुंज के समान रहेंगे।

श्री यादव ने कहा कि नेता जी ने हमें सिखाया है कि हम अन्याय और उत्पीड़न के विरुद्ध कैसे लड़ाई लड़े। नेता जी ने हमेशा समाज के दबे कुचले लोगों के हक में लड़ाई लड़ी, आज हम सभी भी उनके इस मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र यादव के प्रयास की प्रशंसा करते हुए उनके बच्चों को आशीष प्रदान किया। इस दौरान पूर्व सांसद स्वर्गीय भालचंद यादव के पुत्र तथा पूर्व विधान सभा प्रत्याशी सुबोध यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!