
संतकबीरनगर: जिले के जिला मुख्यालय खलीलाबाद स्थित एचडीएफसी बैंक के ठीक सामने श्री राधे कृष्ण कलेक्शन के नए, भव्य शोरूम का आज विधिवत शुभारंभ हुआ। खलीलाबाद विधानसभा के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक जय चौबे और उनकी टीम का प्रतिष्ठान संचालक ने गर्मजोशी से स्वागत किया। बता दें कि ‘श्री राधे कृष्ण कलेक्शन’ अब नए और बेहतर कलेवर में ग्राहकों की सेवा के लिए तैयार है। यह शोरूम बेहतर आंतरिक सज्जा के साथ-साथ रेडीमेड कपड़ों की भारी भरमार लेकर आया है। यहां ग्राहकों को कम दामों में पुरुषों के लिए ब्रांडेड कपड़े, जिनमें जींस-पैंट सहित सभी आवश्यक कलेक्शन शामिल हैं, उपलब्ध होंगे।उद्घाटन के अवसर पर पूर्व विधायक जय चौबे ने दुकान संचालक को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। एचडीएफसी बैंक के सामने स्थित यह नया प्रतिष्ठान जल्द ही अपनी सेवाएँ देना शुरू कर देगा।इस अवसर पर प्रधान राम आशीष उपाध्याय, प्रधान प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा, अवधेश सिंह, अजय पांडे, प्रधान धीरज पांडे, मयंक सिंह, अरविंद पांडे, बिल्ला चौरसिया, संदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।