Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर: जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा के निर्देशन में शुक्रवार को जिला कारागार में बंदी समस्या समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज देवेंद्र नाथ गोस्वामी व लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव के समक्ष बंदियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं रखी, जिसके निराकरण हेतु उन्हें आश्वस्त किया गया। महुली थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी सूर्य प्रताप ने कहा उसके पिता ही उसकी जमानत नही होने दे रहे हैं। बेलहर कला थानाक्षेत्र निवासी अब्दुल समद ने कहा कि वर्ष 2023 से गैरइरादतन हत्या के मामले में जिला कारागार में निरुद्ध है। वह मामले में शीघ्र निस्तारण चाहता है। मेंहदावल थानाक्षेत्र के झलवा गांव निवासी फूलचंद ने कहा कि उसके घर पैरवी करने वाला कोई नही है। कोतवाली खलीलाबाद निवासी ताहिर ने कहा कि साहब चोरी के मामले में जेल में निरुद्ध हूँ। आगे से कोई गलती नहीं होगी। उसने शीघ्र छुड़वाने की बात कही। इसी तरह दर्जनों बंदियों ने अपनी समस्या रखी, जिसके निराकरण हेतु उन्हें आश्वासन दिया गया। इस दौरान मुख्य रुप से जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह, डिप्टी जेलर नयन कमल सिंह, हरिकेश, डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल संजीव कुमार पांडेय, असिस्टेंट मो. दानिश समेत कारागार के अनेक बंदी मौजूद रहे।

जिला कारागार में आयोजित हुआ बंदी समस्या समाधान दिवस

 

संतकबीरनगर: जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा के निर्देशन में शुक्रवार को जिला कारागार में बंदी समस्या समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज देवेंद्र नाथ गोस्वामी व लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव के समक्ष बंदियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं रखी, जिसके निराकरण हेतु उन्हें आश्वस्त किया गया।
महुली थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी सूर्य प्रताप ने कहा उसके पिता ही उसकी जमानत नही होने दे रहे हैं। बेलहर कला थानाक्षेत्र निवासी अब्दुल समद ने कहा कि वर्ष 2023 से गैरइरादतन हत्या के मामले में जिला कारागार में निरुद्ध है। वह मामले में शीघ्र निस्तारण चाहता है। मेंहदावल थानाक्षेत्र के झलवा गांव निवासी फूलचंद ने कहा कि उसके घर पैरवी करने वाला कोई नही है। कोतवाली खलीलाबाद निवासी ताहिर ने कहा कि साहब चोरी के मामले में जेल में निरुद्ध हूँ। आगे से कोई गलती नहीं होगी। उसने शीघ्र छुड़वाने की बात कही। इसी तरह दर्जनों बंदियों ने अपनी समस्या रखी, जिसके निराकरण हेतु उन्हें आश्वासन दिया गया। इस दौरान मुख्य रुप से जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह, डिप्टी जेलर नयन कमल सिंह, हरिकेश, डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल संजीव कुमार पांडेय, असिस्टेंट मो. दानिश समेत कारागार के अनेक बंदी मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!