दस सूत्रीय मांगो को लेकर मुख्य सचिव को सम्बोधित ज्ञापन एडीओ पंचायत को सौपा
रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज़ अख्तर
सेमरियावा। ग्राम पंचायत अधिकारी/ ग्राम विकास अधिकारी संघ जनपद संतकबीरनगर के आह्वान पर शुक्रवार को सेमरियावा ब्लॉक के ग्राम पंचायत अधिकारी/ ग्राम विकास अधिकारी ने आनलाइन उपस्थिति प्रणाली लागू करने व मूल विभागीय कार्यों के अतिरिक्त अन्य विभागो के कार्य कराने के विरोध में सांकेतिक सत्याग्रह आंदोलन के तहत धरना दिया। दस सूत्रीय मांगो को लेकर मुख्य सचिव को सम्बोधित ज्ञापन एडीओ पंचायत को सौपा।
सेमरियावा ब्लॉक के ग्राम पंचायत अधिकारी/ ग्राम विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत अधिकारी/ ग्राम विकास अधिकारी संघ जनपद संतकबीरनगर के आह्वान पर शुक्रवार को आनलाइन उपस्थिति प्रणाली लागू करने व मूल विभागीय कार्यों के अतिरिक्त अन्य विभागो के कार्य कराने के विरोध में सांकेतिक सत्याग्रह आंदोलन के तहत धरना दिए।
इस दौरान मुख्य सचिव को सम्बोधित दस सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को सौंपा।
इस अवसर पर योगेंद्र गौड़, कुणाल राज सिंह, प्रवेश कुमार सिंह, गुलाब चन्द्र, विमला यादव, राहुल यादव, असादुल्लाह खां, अस्तित्व कुमार, रजनी सिंह, अनिल चौधरी, लवकुश, संतोष पाण्डेय, अलाउद्दीन आदि मौजूद रहे।