Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर- समग्र शिक्षा के तत्वाधान में और एलिम्को कानपुर के सहयोग से आज बघौली ब्लॉक क्षेत्र के जंगल कलां स्थित  जूनियर हाई स्कूल परिसर में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वशिष्ट आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों को निःशुल्क उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक अनिल त्रिपाठी ने दिव्यांग बच्चों में ट्राई साइकिल, वैशाखी, हियरिंग मशीन, व्हील चेयर,ब्रेल लिपि पठन-पाठन सामग्री आदि का वितरण किया। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अमित सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती निधि श्रीवास्तव,  एलिम्को, कानपुर के प्रमुख पदाधिकारी गण, प्रधान संघ अध्यक्ष सत्यपाल यादव, बालूशासन के प्रधान प्रतिनिधि सत्यप्रकाश राय, जंगल कला के ग्राम प्रधान राजकपूर आदि उपस्थित रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में दिव्यांग बच्चे और उनके अभिभावक गण मौजूद रहे, जिनके चेहरों पर इन उपकरणों को पाकर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। इस पहल से इन बच्चों को शिक्षा और दैनिक जीवन में काफी सहायता मिलेगी।

विधायक अनिल त्रिपाठी ने दिव्यांग बच्चों को दिया उपकरणों का सहारा

संतकबीरनगर- समग्र शिक्षा के तत्वाधान में और एलिम्को कानपुर के सहयोग से आज बघौली ब्लॉक क्षेत्र के जंगल कलां स्थित  जूनियर हाई स्कूल परिसर में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वशिष्ट आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों को निःशुल्क उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक अनिल त्रिपाठी ने दिव्यांग बच्चों में ट्राई साइकिल, वैशाखी, हियरिंग मशीन, व्हील चेयर,ब्रेल लिपि पठन-पाठन सामग्री आदि का वितरण किया। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अमित सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती निधि श्रीवास्तव,  एलिम्को, कानपुर के प्रमुख पदाधिकारी गण, प्रधान संघ अध्यक्ष सत्यपाल यादव, बालूशासन के प्रधान प्रतिनिधि सत्यप्रकाश राय, जंगल कला के ग्राम प्रधान राजकपूर आदि उपस्थित रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में दिव्यांग बच्चे और उनके अभिभावक गण मौजूद रहे, जिनके चेहरों पर इन उपकरणों को पाकर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। इस पहल से इन बच्चों को शिक्षा और दैनिक जीवन में काफी सहायता मिलेगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!