Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर जिले के जिला मुख्यालय स्थित नामचीन शिक्षण संस्थान सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी में चल रही चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को मैदान पर उत्साह और गौरव का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का आगाज़ माँ सरस्वती और 'पूर्वांचल के मालवीय' स्वर्गीय पंडित सूर्यनारायण चतुर्वेदी के चित्र पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। खेल शुरू होने से पहले विद्यालय प्रबंधन ने एक नई मिसाल पेश करते हुए अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा मीडिया कर्मियों को शाल, स्मृति चिह्न और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन जूनियर और सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, क्रिकेट, खो-खो, रस्साकशी और स्लो साइकलिंग जैसे आयोजनों में अपना दमखम दिखाया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों का मन मोह लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी खिलाड़ियों को सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी और एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सविता चतुर्वेदी ने मेडल, प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान कर उनकी प्रतिभा को सराहा। इस अवसर पर सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि संस्थान का मुख्य लक्ष्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें खेल और शिक्षा की हर विधा में पारंगत बनाना है। उन्होंने शिक्षकों और छात्रों के परिश्रम की प्रशंसा करते हुए अभिभावकों से भी बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम के दौरान मीडिया कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसआर एकेडमी के एमडी राकेश चतुर्वेदी, अखंड प्रताप चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, उप-प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी सहित भारी संख्या में शिक्षक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विदित हो कि इस चार दिवसीय उत्सव का भव्य समापन 23 दिसंबर को होगा, जहाँ शीर्ष रैंकिंग प्राप्त करने वाले विजेताओं को विशेष पुरस्कारों से नवाजा जाएगा।

शिक्षकों और पत्रकारों के सम्मान के साथ शुरू हुआ सूर्या खेल महाकुंभ का दूसरा दिन

संतकबीरनगर जिले के जिला मुख्यालय स्थित नामचीन शिक्षण संस्थान सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी में चल रही चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को मैदान पर उत्साह और गौरव का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का आगाज़ माँ सरस्वती और ‘पूर्वांचल के मालवीय’ स्वर्गीय पंडित सूर्यनारायण चतुर्वेदी के चित्र पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। खेल शुरू होने से पहले विद्यालय प्रबंधन ने एक नई मिसाल पेश करते हुए अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा मीडिया कर्मियों को शाल, स्मृति चिह्न और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन जूनियर और सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, क्रिकेट, खो-खो, रस्साकशी और स्लो साइकलिंग जैसे आयोजनों में अपना दमखम दिखाया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों का मन मोह लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी खिलाड़ियों को सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी और एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सविता चतुर्वेदी ने मेडल, प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान कर उनकी प्रतिभा को सराहा।

इस अवसर पर सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि संस्थान का मुख्य लक्ष्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें खेल और शिक्षा की हर विधा में पारंगत बनाना है। उन्होंने शिक्षकों और छात्रों के परिश्रम की प्रशंसा करते हुए अभिभावकों से भी बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम के दौरान मीडिया कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एसआर एकेडमी के एमडी राकेश चतुर्वेदी, अखंड प्रताप चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, उप-प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी सहित भारी संख्या में शिक्षक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विदित हो कि इस चार दिवसीय उत्सव का भव्य समापन 23 दिसंबर को होगा, जहाँ शीर्ष रैंकिंग प्राप्त करने वाले विजेताओं को विशेष पुरस्कारों से नवाजा जाएगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!