
संतकबीरनगर जिले के जिला मुख्यालय स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी में आयोजित ‘खेल महाकुंभ’ का दूसरा दिन पूरी तरह से अमरेंद्र चतुर्वेदी के नाम रहा। जूनियर और सीनियर टीम के बीच हुए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में जूनियर टीम के ऑलराउंडर अमरेंद्र चतुर्वेदी ने अपने अकेले के दम पर मैच का पासा पलट दिया। पहले बल्लेबाजी में हाथ दिखाने के बाद, गेंदबाजी में ऐसी आग उगली कि सीनियर टीम के खिलाड़ी क्रीज पर पानी मांगते नजर आए।
आपको बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जूनियर टीम ने निर्धारित 06 ओवरों में विस्फोटक प्रदर्शन करते हुए 85 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। गौरतलब हो कि बीते दिनों प्रैक्टिस मैच में अपने बल्ले की धमक दिखाने वाले अमरेंद्र चतुर्वेदी की बलखाती गेंदों का सीनियर टीम के खिलाड़ियों के पास कोई तोड़ नहीं था।अमरेंद्र की बॉलिंग स्पेल के दौरान सीनियर टीम के खिलाड़ी तू चल मै आया के मुहावरे को चरितार्थ करते नजर आए।खेल महाकुंभ के मुख्य मुकाबले में भी जमकर गरजा। बताते चले कि 86 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीनियर टीम को अमरेंद्र ने संभलने का एक भी मौका नहीं दिया। गेंदबाजी की शुरुआत करने आए अमरेंद्र ने पहली ही गेंद पर सीनियर टीम के प्रमुख बल्लेबाज को ‘कॉट एंड बोल्ड’ कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इस जादुई शुरुआत ने विपक्षी खेमे में दहशत पैदा कर दी और सीनियर टीम दबाव में बिखर गई। बैटिंग में भी अमरेंद्र ने ओपनिंग करते हुए 04 गेंदों में 11 रन बनाते हुए टीम को तेज शुरुवात दी।
आपको बता दें कि अमरेंद्र चतुर्वेदी पूर्व ब्लॉक प्रमुख और SR इंटरनेशनल एकेडमी के सीईओ राकेश चतुर्वेदी के छोटे बेटे हैं जिन्होने अपनी गेंदबाजी से मैदान पर कहर बरपाया। अपने मात्र 2 ओवर के स्पेल में उन्होंने 4 महत्वपूर्ण विकेट झटककर सीनियर टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ तोड़ दी। अमरेंद्र के इस घातक प्रदर्शन की बदौलत जूनियर टीम ने सीनियर टीम को बुरी तरह शिकस्त देकर जीत का परचम लहराया।