Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है     संतकबीरनगर। जनपद में बढ़ती ठंड और भीषण शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी आलोक कुमार ने शुक्रवार को मेहदावल क्षेत्र का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जहां एक ओर पात्रों को कंबल बांटकर राहत पहुंचाई, वहीं गो-आश्रय स्थल और राजकीय आईटीआई का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी आलोक कुमार तहसील मेहदावल अंतर्गत ग्राम नंदौर एवं नगर पंचायत बेलहर कला पहुंचे। यहाँ उन्होंने कड़ाके की ठंड की मार झेल रहे असहाय, गरीब और मजदूर परिवारों से मुलाकात की। डीएम ने स्वयं अपने हाथों से रफीक, दुःखी, भोला, तेरस और चंद्रशेखर साहनी सहित दर्जनों जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। उन्होंने उप जिलाधिकारी संजीव राय और बीडीओ बेलहर कला को निर्देशित किया कि क्षेत्र के सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की निरंतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड से असुरक्षित न रहे। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने गो-आश्रय स्थल भगौसा का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पशुओं को ठंड से बचाने के लिए लगाए गए तिरपाल और चारे-पानी की उपलब्धता की जांच की। निरीक्षण में सोलर लाइट न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और इसे जल्द लगवाने को कहा। डीएम ने उप जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि गोवंशों के लिए हरे चारे हेतु जमीन चिन्हित कर बुआई कराई जाए। साथ ही, परिसर में एकत्र गोबर की खाद को नीलाम कराने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। दौरे के अंतिम चरण में डीएम ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) भगौसा का निरीक्षण किया। उन्होंने संस्थान की कार्यप्रणाली और प्रशिक्षण सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर ओएसडी राकेश कुमार, खंड विकास अधिकारी, पंचायत सचिव और लेखपाल सहित तहसील प्रशासन की टीम उपस्थित रही।

जरूरतमंदों में DM ने बांटे कंबल, गो-आश्रय स्थल और ITI का किया औचक निरीक्षण

 

 

संतकबीरनगर। जनपद में बढ़ती ठंड और भीषण शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी आलोक कुमार ने शुक्रवार को मेहदावल क्षेत्र का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जहां एक ओर पात्रों को कंबल बांटकर राहत पहुंचाई, वहीं गो-आश्रय स्थल और राजकीय आईटीआई का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी आलोक कुमार तहसील मेहदावल अंतर्गत ग्राम नंदौर एवं नगर पंचायत बेलहर कला पहुंचे। यहाँ उन्होंने कड़ाके की ठंड की मार झेल रहे असहाय, गरीब और मजदूर परिवारों से मुलाकात की। डीएम ने स्वयं अपने हाथों से रफीक, दुःखी, भोला, तेरस और चंद्रशेखर साहनी सहित दर्जनों जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। उन्होंने उप जिलाधिकारी संजीव राय और बीडीओ बेलहर कला को निर्देशित किया कि क्षेत्र के सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की निरंतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड से असुरक्षित न रहे।
भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने गो-आश्रय स्थल भगौसा का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पशुओं को ठंड से बचाने के लिए लगाए गए तिरपाल और चारे-पानी की उपलब्धता की जांच की। निरीक्षण में सोलर लाइट न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और इसे जल्द लगवाने को कहा। डीएम ने उप जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि गोवंशों के लिए हरे चारे हेतु जमीन चिन्हित कर बुआई कराई जाए। साथ ही, परिसर में एकत्र गोबर की खाद को नीलाम कराने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।
दौरे के अंतिम चरण में डीएम ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) भगौसा का निरीक्षण किया। उन्होंने संस्थान की कार्यप्रणाली और प्रशिक्षण सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर ओएसडी राकेश कुमार, खंड विकास अधिकारी, पंचायत सचिव और लेखपाल सहित तहसील प्रशासन की टीम उपस्थित रही।

Leave a Reply

error: Content is protected !!