Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है एक तरफ सरकार और प्रशासन जहां 'बेटी बचाओ' के नारे लगा रहे हैं, वहीं घर के भीतर ही रक्षक भक्षक बन बैठ रहें हैं , ऐसा ही एक मामला संतकबीरनगर जिले में भी देखने को मिला जब एक सौतेले पिता ने अपनी ही मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। जिले में रिश्तों को कलंकित करने वाली यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र की है जहां एक सौतेले पिता ने कक्षा 5 में पढ़ने वाली मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़िता मासूम की मां खुद यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात है, लेकिन फिर भी वह दरिंदा घर की चारदीवारी के भीतर घिनौनी करतूत को अंजाम देते हुए बाप बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का काम किया। https://youtu.be/7y03bduWSBU?si=yGKsUg8IPeIQyUXw घटना का खुलासा तब हुआ जब मासूम ने हिम्मत जुटाकर अपनी आपबीती स्कूल टीचर को सुनाई। बच्ची की बातों को सुनकर टीचर के पैरों तले जमीन खिसक गई। टीचर ने बिना देरी किए स्कूल प्रशासन को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद स्कूल मैनेजमेंट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी और जिले के उच्च पुलिस अधिकारियों को सूचित किया। जैसे ही मामला पुलिस महकमे के संज्ञान में आया वैसे ही हड़कंप मच गया। पीड़िता की कांस्टेबल मां की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल आरोपी पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। वारदात 25 दिसंबर की बताई जा रही है, जिस दिन पूरी दुनिया क्रिसमस का उत्सव मना रही थी, उसी दिन यह मासूम अपने ही घर में हैवानियत का शिकार हो रही थी। पूरे मामले पर सीओ सदर ने बताया कि "दिनांक 27/12/2025 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें वादिनी द्वारा यह आरोप लगाया गया कि उनके पति राजेश पुत्र निर्मल, निवासी गौरी बाजार, जनपद देवरिया द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री के साथ 25/12/2025 को दुष्कर्म किया गया है। जिस पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त को गिरफ्तार कर 28/12/2025 को माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है, लेकिन इस घटना ने समाज की सुरक्षा और पारिवारिक भरोसे पर एक बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है। अब देखना यह होगा कि कोर्ट इस मामले में कितनी जल्दी आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा सुनाती है ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।

संतकबीरनगर में सौतेले पिता ने मासूम बेटी से किया रेप, पुलिस ने किया अरेस्ट

एक तरफ सरकार और प्रशासन जहां ‘बेटी बचाओ’ के नारे लगा रहे हैं, वहीं घर के भीतर ही रक्षक भक्षक बन बैठ रहें हैं , ऐसा ही एक मामला संतकबीरनगर जिले में भी देखने को मिला जब एक सौतेले पिता ने अपनी ही मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। जिले में रिश्तों को कलंकित करने वाली यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र की है जहां एक सौतेले पिता ने कक्षा 5 में पढ़ने वाली मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया।
इस मामले में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़िता मासूम की मां खुद यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात है, लेकिन फिर भी वह दरिंदा घर की चारदीवारी के भीतर घिनौनी करतूत को अंजाम देते हुए बाप बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का काम किया।

घटना का खुलासा तब हुआ जब मासूम ने हिम्मत जुटाकर अपनी आपबीती स्कूल टीचर को सुनाई। बच्ची की बातों को सुनकर टीचर के पैरों तले जमीन खिसक गई। टीचर ने बिना देरी किए स्कूल प्रशासन को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद स्कूल मैनेजमेंट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी और जिले के उच्च पुलिस अधिकारियों को सूचित किया।
जैसे ही मामला पुलिस महकमे के संज्ञान में आया वैसे ही हड़कंप मच गया। पीड़िता की कांस्टेबल मां की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल आरोपी पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। वारदात 25 दिसंबर की बताई जा रही है, जिस दिन पूरी दुनिया क्रिसमस का उत्सव मना रही थी, उसी दिन यह मासूम अपने ही घर में हैवानियत का शिकार हो रही थी। पूरे मामले पर सीओ सदर ने बताया कि “दिनांक 27/12/2025 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें वादिनी द्वारा यह आरोप लगाया गया कि उनके पति राजेश पुत्र निर्मल, निवासी गौरी बाजार, जनपद देवरिया द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री के साथ 25/12/2025 को दुष्कर्म किया गया है। जिस पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त को गिरफ्तार कर 28/12/2025 को माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया है।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है, लेकिन इस घटना ने समाज की सुरक्षा और पारिवारिक भरोसे पर एक बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है। अब देखना यह होगा कि कोर्ट इस मामले में कितनी जल्दी आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा सुनाती है ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।

Leave a Reply

error: Content is protected !!