Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है रिपोर्ट - परवेज अहमद सदर विधायक, सांसद प्रतिनिधि सहित अन्य लोग रहे मौजूद सेमरियावॉ। मंगलवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विकास खण्ड सेमरियावॉ के सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाक प्रमुख मजहरून्निसां की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर सदर विधायक, सांसद प्रतिनिधि सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सेमरियावॉ ब्लाक सभागार में मंगलवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाक प्रमुख मजहरून्निसां की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, सांसद प्रतिनिधि वसीम अहमद, पूर्व ब्लाक प्रमुख मुमताज़ अहमद, बीडीओ विवेकानंद मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य कायनात फातिमा, शमा रईस सहित 84 बीडीसी, 53 ग्राम प्रधान मौजूद रहे। खण्ड विकास अधिकारी विवेकानंद मिश्रा ने बताया कि पंचम राज्य वित्त में 9 करोड़ 77 लाख, 15 वॉ वित्त में 9 करोड़ 88 लाख का बजट प्रस्ताव पारित हुआ। 4,52,152 मानव दिवस में 10% की बढ़ोत्तरी की गई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना में 68 लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए सर्वे चल रहा है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ह्रदय राम तिवारी, डी डी ओ, पी डी आदि मौजूद रहे। एसडीएम और सीओ लेते रहे सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा उपजिलाधिकारी सदर अरुण कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर अमित कुमार के नेतृत्व में सीओ धनघटा - अभय नाथ मिश्रा, सीओ मेहदावल - सर्वदवन सिंह, कोतवाली खलीलाबाद - पंकज कुमार पाण्डेय, थाना प्रभारी धनघटा - जय प्रकाश दुबे, थाना प्रभारी मेहदावल - सुरेन्द्र कुमार सिंह, थाना महुली - रजनीश राय, थाना बखिरा - सतीश कुमार सिंह, थाना दुधारा - अरविन्द कुमार शर्मा, बेलहर कला - अनिल कुमार, महिला थाना खलीलाबाद - पुनम मौर्या, साईबर थाना खलीलाबाद, एलआईयू इंस्पेक्टर - जितेन्द्र कुमार सिंह की मौजूदगी में पुलिस अमला सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रहा। मीडिया कर्मियों को नहीं मिली एंट्री मीडिया कर्मियों को ब्लाक परिसर में जाने की प्रशासन से इजाज़त नहीं दी। मीडिया कर्मियों को कवरेज के लिए दिक्कत झेलनी पड़ी।

क्षेत्र पंचायत की बैठक संपन्न, लगभग 19 करोड़ का बजट मंज़ूर

रिपोर्ट – परवेज अहमद

सदर विधायक, सांसद प्रतिनिधि सहित अन्य लोग रहे मौजूद

सेमरियावॉ। मंगलवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विकास खण्ड सेमरियावॉ के सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाक प्रमुख मजहरून्निसां की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर सदर विधायक, सांसद प्रतिनिधि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सेमरियावॉ ब्लाक सभागार में मंगलवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाक प्रमुख मजहरून्निसां की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, सांसद प्रतिनिधि वसीम अहमद, पूर्व ब्लाक प्रमुख मुमताज़ अहमद, बीडीओ विवेकानंद मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य कायनात फातिमा, शमा रईस सहित 84 बीडीसी, 53 ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
खण्ड विकास अधिकारी विवेकानंद मिश्रा ने बताया कि
पंचम राज्य वित्त में 9 करोड़ 77 लाख, 15 वॉ वित्त में 9 करोड़ 88 लाख का बजट प्रस्ताव पारित हुआ।
4,52,152 मानव दिवस में 10% की बढ़ोत्तरी की गई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना में 68 लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए सर्वे चल रहा है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ह्रदय राम तिवारी, डी डी ओ, पी डी आदि मौजूद रहे।

एसडीएम और सीओ लेते रहे सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा

उपजिलाधिकारी सदर अरुण कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर अमित कुमार के नेतृत्व में सीओ धनघटा – अभय नाथ मिश्रा, सीओ मेहदावल – सर्वदवन सिंह, कोतवाली खलीलाबाद – पंकज कुमार पाण्डेय, थाना प्रभारी धनघटा – जय प्रकाश दुबे, थाना प्रभारी मेहदावल – सुरेन्द्र कुमार सिंह, थाना महुली – रजनीश राय, थाना बखिरा – सतीश कुमार सिंह, थाना दुधारा – अरविन्द कुमार शर्मा, बेलहर कला – अनिल कुमार, महिला थाना खलीलाबाद – पुनम मौर्या, साईबर थाना खलीलाबाद, एलआईयू इंस्पेक्टर – जितेन्द्र कुमार सिंह की मौजूदगी में पुलिस अमला सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रहा।

मीडिया कर्मियों को नहीं मिली एंट्री

मीडिया कर्मियों को ब्लाक परिसर में जाने की प्रशासन से इजाज़त नहीं दी। मीडिया कर्मियों को कवरेज के लिए दिक्कत झेलनी पड़ी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!