Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है

संतकबीरनगर-  नववर्ष 2026 के मंगलमय आगमन पर जहां पूरे विश्व में खुशी का माहौल है वहीं इस अवसर पर खलीलाबाद की ब्लॉक प्रमुख श्रीमती प्रमिला देवी एवं समाजसेवी नित्यानंद ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

दोनों ने एक संयुक्त वक्तव्य जारी करते हुए कहा कि नया वर्ष नई आशाओं और नई ऊर्जा का प्रतीक है। यह समय बीते वर्ष की उपलब्धियों को संजोने और आने वाले समय के लिए ठोस लक्ष्य निर्धारित करने का है। ब्लॉक प्रमुख प्रमिला देवी ने विश्वास दिलाया कि आगामी वर्ष में ब्लॉक के सर्वांगीण विकास हेतु नई योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा।

उन्होंने कहा कि "हमारा लक्ष्य है कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

समाजसेवी नित्यानंद ने क्षेत्र की जनता के प्रति अपना आभार प्रकट करते हुए कहा कि जनसेवा का जो सिलसिला वर्षों से चला आ रहा है, वह नए वर्ष में और अधिक प्रखरता के साथ जारी रहेगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नए संकल्पों के साथ उन्नति की राह पर बढ़ें और समाज निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दें। उन्होंने संयुक्त रूप से संदेश देते हुए कहा कि नव वर्ष का यह सूरज आप सभी के जीवन में प्रगति का नया प्रकाश फैलाए। खलीलाबाद का हर परिवार समृद्ध हो और क्षेत्र में आपसी प्रेम, शांति व भाईचारे की भावना सुदृढ़ बनी रहे, यही हमारी सच्ची शुभकामना है।

ब्लॉक प्रमुख प्रमिला देवी और नित्यानंद ने लोगों को दी नववर्ष की बधाई

संतकबीरनगर-  नववर्ष 2026 के मंगलमय आगमन पर जहां पूरे विश्व में खुशी का माहौल है वहीं इस अवसर पर खलीलाबाद की ब्लॉक प्रमुख श्रीमती प्रमिला देवी एवं समाजसेवी नित्यानंद ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

दोनों ने एक संयुक्त वक्तव्य जारी करते हुए कहा कि नया वर्ष नई आशाओं और नई ऊर्जा का प्रतीक है। यह समय बीते वर्ष की उपलब्धियों को संजोने और आने वाले समय के लिए ठोस लक्ष्य निर्धारित करने का है। ब्लॉक प्रमुख प्रमिला देवी ने विश्वास दिलाया कि आगामी वर्ष में ब्लॉक के सर्वांगीण विकास हेतु नई योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा।

उन्होंने कहा कि “हमारा लक्ष्य है कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

समाजसेवी नित्यानंद ने क्षेत्र की जनता के प्रति अपना आभार प्रकट करते हुए कहा कि जनसेवा का जो सिलसिला वर्षों से चला आ रहा है, वह नए वर्ष में और अधिक प्रखरता के साथ जारी रहेगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नए संकल्पों के साथ उन्नति की राह पर बढ़ें और समाज निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दें। उन्होंने संयुक्त रूप से संदेश देते हुए कहा कि नव वर्ष का यह सूरज आप सभी के जीवन में प्रगति का नया प्रकाश फैलाए। खलीलाबाद का हर परिवार समृद्ध हो और क्षेत्र में आपसी प्रेम, शांति व भाईचारे की भावना सुदृढ़ बनी रहे, यही हमारी सच्ची शुभकामना है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!