रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज़ अख्तर
सेमरियावा। विकास खण्ड सेमरियावा के गांव दुधारा के अस्पताल चौराहे से परसाशेख मार्ग पर दुधारा मोड़ पर स्थित पुल की रेलिंग टूट जाने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। मामले को लेकर ग्रामवासियो सहित क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है।
सेमरियावां ब्लाक क्षेत्र के गांवों को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चुरेब से जोड़ने वाले मार्ग पर दुधारा गांव मोड़ पर स्थित पुल की रेलिंग टूट जाने से राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जनपद व तहसील मुख्यालय से जोड़ने वाले इस मार्ग पर सैकड़ों लोगों का आना जाना लगा रहता है। मोड़ पर होने के कारण लोगों को डर सता रहा है।
ग्रामीण अब्दुल हकीम,ज़ियाउद्दीन, मौलाना शकील अहमद, राम वृक्ष यादव, सतीश चौधरी, महबूब आलम, नज़ीर अहमद, ज़ाहिद हुसैन खान, मो. तव्वाब, गुफरान अहमद, योगेंद्र जयसवाल आदि ने प्रशासन से उत्पन्न समस्या के समाधान की मांग किये हैं।