
सेमरियावा। शुक्रवार को विकास खण्ड सेमरियावा के सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत ओएसआर विभागीय पोर्टल/ एप्लीकेशन एवं ग्राम पंचायत के संसाधनों से स्वयं के आय स्त्रोत विषयक दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ।
सेमरियावा ब्लाक सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत ओएसआर विभागीय पोर्टल/ एप्लीकेशन एवं ग्राम पंचायत के संसाधनों से स्वयं के आय स्त्रोत विषयक दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण में ओएसआर पोर्टल की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षक मधु सूदन यादव ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य पंचायतों (ग्राम पंचायतों) को सशक्त, सक्षम और प्रभावी बनाना है ताकि वे ‘स्थानीय स्वशासन’ के रूप में काम कर सकें, जिससे सतत विकास लक्ष्यों को जमीनी स्तर पर हासिल किया जा सके और ग्रामीण भारत में सुशासन, पारदर्शिता व जनभागीदारी को बढ़ावा मिले; इसमें क्षमता निर्माण, ई-गवर्नेंस, वित्तीय प्रबंधन और शक्तियों व जिम्मेदारियों का हस्तांतरण शामिल है।
इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी(पंचायत) राधेश्याम चौधरी, अब्दुल सलाम खान, रिज़वानुल हक़, आशीष कुमार, साज़िया परवीन, सपना कुमारी, गोरखनाथ, मो. तारिक़, महेन्द्र कुमार, रंजना पाण्डेय, संदीप कुमार, फखरुद्दीन, राम केश, जनार्दन प्रसाद, बिस्मिल्लाह आदि मौजूद रहे।