अन्य जनपदों के लिए रोल मॉडल बनने की दिशा में बड़ा कदम,सेहुड़ा गांव के कार्यों की हुई सराहना
रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज़ अख्तर
सेमरियावा। विकास खण्ड सेमरियावा के सेहुडा के ग्राम प्रधान अफ़ज़ाल अहमद पंचायत राज विभाग की तरफ से दो दिवसीय एक्सपोजर विजिट के लिए श्रावस्ती जिला अपनी टीम के साथ पहुंचे।
जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार द्वारा जारी की गई सूची में सेमरियावा ब्लाक से सेहुडा ग्राम प्रधान अफ़ज़ाल अहमद का चयन किया गया है। निदेशालय की तरफ से पंचायत राज विभाग के एक्सपोजर विजिट में एक बार फिर ग्राम पंचायत सेहुडा के प्रधान अफ़ज़ाल अहमद चुना गया है। यह उपलब्धि हासिल करने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। विजिट कार्यक्रम में स्वच्छता, जलनिकासी, सड़क व आवास योजनाओं की भी समीक्षा की गई। ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली व नवाचारों का फीडबैक लिया गया। टीम ने विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन का निरीक्षण किया। विकास पुरुष के नाम से चर्चित ग्राम प्रधान अफजाल अहमद केंद्र में रहे।
ग्राम प्रधान अफ़ज़ाल अहमद ने दैनिक वेलकम इंडिया से बातचीत के दौरान कहा कि इस विजिट बहुत कुछ सीखने को मिला। गांव को आदर्श गांव बनाना, ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना उनका लक्ष्य रहा है।