Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   10 मदरसे के 137 बच्चों ने लिया भाग रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज़ अख्तर सेमरियावां। जनपद संतकबीरनगर में पहली बार मदरसा अरबिया काशिफ़ुल उलूम जातेडीहा दुबौलिया में बच्चों की दीनी व शैक्षिक प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से नूरानी क़ायदा की एक भव्य प्रतियोगिता “मासूम क़ारी” का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 10 मकतबों के कुल 137 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने नूरानी क़ायदा आरोह विरोह लय के साथ तिलावत प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को अत्यंत प्रभावित किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया और क़ुरआन पाक की शिक्षा के महत्व पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। प्रतियोगिता के समापन पर विभिन्न श्रेणियों में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के नाम घोषित किए गए। कक्षा पांच में मदरसा नूरुल उलूम करमा ख़ान की आरिफ़ा खातून ने प्रथम, उम्मे ऐमन ने द्वितीय तथा इकरा शेख़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा चार में मदरसा नूरुल उलूम करमा ख़ान की साइमा खातून प्रथम, वसीका खातून द्वितीय तथा मदरसा अरबिया फ़ैज़ुल उलूम कोहरियावां की सुमैय्या खातून तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा तृतीय में मदरसा अरबिया काशिफ़ुल उलूम जातेडिहा दुबौलिया की हादिया खातून ने प्रथम, मुहम्मद अज़हान (बेगम उस्तानी, दुधारा) ने द्वितीय तथा मदरसा नूरुल उलूम करमा ख़ान के अब्दुर्रहीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में मदरसा के जिम्मेदारों ने सभी शिक्षकों, अभिभावकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मुहम्मद अहमद, जिला पंचायत सदस्य गौहर अली ख़ान, मुफ़्ती मुजाहिदीनुद्दीन, हाफ़िज़ मुहम्मद असजद धोबहां डॉ. मुहम्मद अजमल ख़ान, मौलाना उबैदुल्लाह नदवी, महमूदुल हसन क़ासमी, हकीम असद अलीग, क़ारी मुहम्मद राशिद, हाफ़िज़ मुहम्मद सईद, मौलाना मुहम्मद फ़ैयाज़ मज़ाहिरी, मौलाना हिफ़्ज़ुर्रहमान, क़ारी महबूब आलम नदवी, मौलाना मुहम्मद सुहैल हलीमी, मौलाना मुहम्मद उसामा क़ासमी, मौलाना मुहम्मद शाहिद क़ासमी, मौलाना उबैदुर्रहमान मज़ाहिरी, क़ारी अहमद उमैर बलरामपुरी, मास्टर मुहम्मद अतहर, हाफ़िज़ शहबाज़ सहित मदरसा के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

मदरसा अरबिया काशिफ़ुल उलूम जातेडीहा दुबौलिया में कुरान पाठ प्रतियोगिता संपन्न

 

10 मदरसे के 137 बच्चों ने लिया भाग

रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज़ अख्तर

सेमरियावां।

जनपद संतकबीरनगर में पहली बार मदरसा अरबिया काशिफ़ुल उलूम जातेडीहा दुबौलिया में बच्चों की दीनी व शैक्षिक प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से नूरानी क़ायदा की एक भव्य प्रतियोगिता “मासूम क़ारी” का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 10 मकतबों के कुल 137 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने नूरानी क़ायदा आरोह विरोह लय के साथ तिलावत प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को अत्यंत प्रभावित किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया और क़ुरआन पाक की शिक्षा के महत्व पर संक्षिप्त प्रकाश डाला।
प्रतियोगिता के समापन पर विभिन्न श्रेणियों में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के नाम घोषित किए गए।
कक्षा पांच में मदरसा नूरुल उलूम करमा ख़ान की आरिफ़ा खातून ने प्रथम, उम्मे ऐमन ने द्वितीय तथा इकरा शेख़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा चार में मदरसा नूरुल उलूम करमा ख़ान की साइमा खातून प्रथम, वसीका खातून द्वितीय तथा मदरसा अरबिया फ़ैज़ुल उलूम कोहरियावां की सुमैय्या खातून तृतीय स्थान पर रहीं।
कक्षा तृतीय में मदरसा अरबिया काशिफ़ुल उलूम जातेडिहा दुबौलिया की हादिया खातून ने प्रथम, मुहम्मद अज़हान (बेगम उस्तानी, दुधारा) ने द्वितीय तथा मदरसा नूरुल उलूम करमा ख़ान के अब्दुर्रहीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में मदरसा के जिम्मेदारों ने सभी शिक्षकों, अभिभावकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मुहम्मद अहमद, जिला पंचायत सदस्य गौहर अली ख़ान, मुफ़्ती मुजाहिदीनुद्दीन, हाफ़िज़ मुहम्मद असजद धोबहां डॉ. मुहम्मद अजमल ख़ान, मौलाना उबैदुल्लाह नदवी, महमूदुल हसन क़ासमी, हकीम असद अलीग, क़ारी मुहम्मद राशिद, हाफ़िज़ मुहम्मद सईद, मौलाना मुहम्मद फ़ैयाज़ मज़ाहिरी, मौलाना हिफ़्ज़ुर्रहमान, क़ारी महबूब आलम नदवी, मौलाना मुहम्मद सुहैल हलीमी, मौलाना मुहम्मद उसामा क़ासमी, मौलाना मुहम्मद शाहिद क़ासमी, मौलाना उबैदुर्रहमान मज़ाहिरी, क़ारी अहमद उमैर बलरामपुरी, मास्टर मुहम्मद अतहर, हाफ़िज़ शहबाज़ सहित मदरसा के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!