लाखों की आबादी वाले क्षेत्र में नहीं है परिवहन सुविधा
रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज़ अख्तर
सेमरियावा। विकास खण्ड सेमरियावा के ग्रामीणों को जनपद व तहसील मुख्यालय आने जाने का क़ोई साधन नहीं हो सका है। जो कि ग्रामीणों की परेशानी का कारण बना हुआ है। जानकारी व मांग के बाद भी सम्बंधित ज़िम्मेदार अनजान बने हुए हैं।
सेमरियावा ब्लाक के दुधारा, कोहरियावा, परसाशेख, रक्शाकला, पिपराहंकार, पचावा, अहिरौली, मोहम्मदगढ़, टेकन्सा आदि दर्जनों गांवों को जनपद स्थापना के 29 वर्ष बीत जाने के बाद भी सरकारी बस सेवा की सुविधा नहीं मिल सकी है। पांच सितम्बर 1997 को जनपद संतकबीरनगर की स्थापना हुई थी तब लोगों में आस जगी थी कि अब सफर की दुश्वारियों से निजात मिलेगी लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता और लापरवाही के कारण क्षेत्रीय ग्रामीणों की उम्मीदो पर पानी फिरता नज़र आ रहा है।
ग्रामीण अब्दुस्सलाम, जुनेद अहमद, महेश कुमार, मोहम्मद नईम, मोहम्मद तव्वाब, नजरूल हसन अंसारी, शहजाद अहमद, इमरान अहमद आदि ने शासन- प्रशासन से दुधारा से जनपद मुख्यालय के लिए सरकारी बस सेवा शुरू कराने की मांग किये हैं।