Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर। जनपद की खेल प्रतिभाओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर जिले का मान बढ़ाया है। भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) द्वारा कोलकाता में आयोजित 'ऑल इंडिया इंटर SAI आर्चरी चैंपियनशिप' में तीरंदाजी संघ केसंतकबीरनगर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदकों की झड़ी लगा दी। जनपद के हैंसर बाजार क्षेत्र के धौरहरा ग्राम निवासी भाई-बहन की जोड़ी, संध्या और अनिल ने इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। संध्या ने जूनियर कंपाउंड इंडिविजुअल वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इसके साथ ही मिक्स्ड इवेंट में भी उन्होंने एक गोल्ड मेडल जीतकर स्वर्णिम हैट्रिक पूरी की। वहीं अनिल ने जूनियर इंडिविजुअल वर्ग में एक गोल्ड मेडल जीता, साथ ही रैंकिंग स्कोरिंग में सिल्वर मेडल हासिल कर जनपद और परिवार का नाम रोशन किया। संघ और कोच की मेहनत लाई रंग- उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ ने इन उपलब्धियों पर खुशी जताते हुए दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी। संघ ने विशेष रूप से तीरंदाजी संघ संतकबीरनगर के अध्यक्ष राकेश मिश्रा एवं सेक्रेटरी व कोच त्रयम्बक उपाध्याय की सराहना की। संघ के अनुसार खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय संसाधन और सही मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के कारण ही आज ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना पा रही हैं। दोनों खिलाड़ियों की इस सफलता पर अध्यक्ष राकेश मिश्र ने कहा कि हम अपने खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रशिक्षण के लिए हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तत्पर हैं। हमारा लक्ष्य है कि यहाँ के बच्चे खेल के साथ-साथ अपने करियर को भी नई ऊंचाई दें। कोच त्रयम्बक उपाध्याय ने बताया कि वर्तमान में खेल न केवल शारीरिक विकास बल्कि करियर निर्माण का भी सशक्त माध्यम है। तीरंदाजी के माध्यम से बहुत से युवा केंद्र और राज्य सरकार की नौकरियों में खेल कोटे के तहत नियुक्तियां पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य जनपद की प्रतिभाओं को तराशना और उन्हें सरकारी सेवाओं में सम्मानजनक स्थान दिलाने में मदद करना है। उन्होंने कहा है कि इन खिलाड़ियों की सफलता से पूरे जनपद और खेल जगत में हर्ष का माहौल है।

संतकबीरनगर के तीरंदाजों ने कोलकाता में गाड़े सफलता के झंडे, संध्या और अनिल ने जीते 4 गोल्ड

संतकबीरनगर। जनपद की खेल प्रतिभाओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर जिले का मान बढ़ाया है। भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) द्वारा कोलकाता में आयोजित ‘ऑल इंडिया इंटर SAI आर्चरी चैंपियनशिप’ में तीरंदाजी संघ केसंतकबीरनगर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदकों की झड़ी लगा दी।
जनपद के हैंसर बाजार क्षेत्र के धौरहरा ग्राम निवासी भाई-बहन की जोड़ी, संध्या और अनिल ने इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
संध्या ने जूनियर कंपाउंड इंडिविजुअल वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इसके साथ ही मिक्स्ड इवेंट में भी उन्होंने एक गोल्ड मेडल जीतकर स्वर्णिम हैट्रिक पूरी की।
वहीं अनिल ने जूनियर इंडिविजुअल वर्ग में एक गोल्ड मेडल जीता, साथ ही रैंकिंग स्कोरिंग में सिल्वर मेडल हासिल कर जनपद और परिवार का नाम रोशन किया।
संघ और कोच की मेहनत लाई रंग- उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ ने इन उपलब्धियों पर खुशी जताते हुए दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी। संघ ने विशेष रूप से तीरंदाजी संघ संतकबीरनगर के अध्यक्ष राकेश मिश्रा एवं सेक्रेटरी व कोच त्रयम्बक उपाध्याय की सराहना की। संघ के अनुसार खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय संसाधन और सही मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के कारण ही आज ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना पा रही हैं।
दोनों खिलाड़ियों की इस सफलता पर अध्यक्ष राकेश मिश्र ने कहा कि हम अपने खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रशिक्षण के लिए हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तत्पर हैं। हमारा लक्ष्य है कि यहाँ के बच्चे खेल के साथ-साथ अपने करियर को भी नई ऊंचाई दें। कोच त्रयम्बक उपाध्याय ने बताया कि वर्तमान में खेल न केवल शारीरिक विकास बल्कि करियर निर्माण का भी सशक्त माध्यम है। तीरंदाजी के माध्यम से बहुत से युवा केंद्र और राज्य सरकार की नौकरियों में खेल कोटे के तहत नियुक्तियां पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य जनपद की प्रतिभाओं को तराशना और उन्हें सरकारी सेवाओं में सम्मानजनक स्थान दिलाने में मदद करना है। उन्होंने कहा है कि इन खिलाड़ियों की सफलता से पूरे जनपद और खेल जगत में हर्ष का माहौल है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!