
क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए करता रहूँगा संघर्ष – रिजवान मुनीर
रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज़ अख्तर
सेमरियावां। सामाजिक क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर राज्यस्तरीय विवेकानंद यूथ अवार्ड प्राप्त करने के उपरांत युवा सेवा समिति के संयोजक रिजवान मुनीर के जनपद के प्रथम आगमन पर हज़ारों की संख्या में टेमा रहमत चौराहे पर पहुंचे युवाओं और ग्रामीणों ने ज़ोरदार स्वागत किये। क्षेत्र के छपिया छितौना, सालेहपुर, नव्वागांव, चिउटना से होते हुए सैकड़ो दुपहिया वाहनों और दर्जनों चार पहिया वाहनों के लंबे काफिले के साथ सेमरियावां पहुंचने पर वरिष्ठ समाजसेवी मुनीरूल हसन चौधरी, पूर्व ब्लाक प्रमुख मशहूर आलम चौधरी, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद नज़ीर, वकील अहमद पूर्व प्रधान ने माल्यार्पण कर स्वागत किये।
इस दौरान सेमरियावा ब्लाक सभागार में आयोजित स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए स्वागत से अभीभूत रिज़वान मुनीर ने कहा कि जिस लगन के साथ हम सामाजिक सेवा करता रहा हूं उसके दूने उत्साह के साथ आगे भी काम करता रहूँगा। सेमरियावा को तहसील बनाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। क्षेत्र की समस्याओ के समाधान को लेकर निरंतर संघर्ष किया जायेगा। जिस उत्साह से आप लोगों ने स्वागत किये हैं हम आपके कर्जदार हैं।
समारोह को सपा नेता सुबोध चन्द्र यादव, सुभासपा के प्रदेश सचिव अब्दुल अज़ीम, ज़हीर अहमद एडवोकेट, गुफरान मुनीर ने भी सम्बोधित किये।
समारोह का संचालन एजाज मुनीर ने किए। इस अवसर पर गुफरान मुनीर, ज़फीर चौधरी, बाबुद्दीन चौधरी, मोहम्मद हनीफ खान, रूहुल्लाह चौधरी, अबूजर चौधरी, तनवीर चौधरी, इकरामुद्दीन चौधरी, इकबाल अहमद, मोहम्मद अय्यूब, मोहम्मद साकिब, अबू होरैरा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।