संतकबीरनगर – भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता साक्य ने 12 जनपदो के महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष की घोषणा 15, अगस्त के दिन की थी। जिसमें जनपद संतकबीरनगर में श्रीमती नीरज गुप्ता को महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। यह जानकारी होने पर भाजपा संगठन के पदाधिकारियों ने श्रीमती नीरज गुप्ता एवं उनके पति पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता को बधाई दिये। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा श्रीमती नीरज गुप्ता ने कहा है कि पार्टी को मजबूत किये जाने के लिए उनकी प्रथम प्राथमिकता होगी और महिलाओं को जोड़कर शहर व गांव में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विचारो एवं नीतियों को घर-घर पहुॅचाया जाय।