Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   रिपोर्ट-मुहम्मद परवेज़ अख्तर सेमरियावां (संत कबीर नगर) उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी व नेशनल इंटर कॉलेज मूड़ाडीहाबेग के शिक्षक मोहम्मद इलियास के निधन पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री व ए.एच.एग्री. इंटर कालेज उजियार दुधारा के प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी उनके गांव बरडाड पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किये। बीती रा कार्डियक अरेस्ट से उनकी मृत्यु हो गई। श्री द्विवेदी ने कहा कि हमने अपना संघनिष्ठ साथी खो दिया। मोहम्मद इलियास गणित विषय के मर्मज्ञ शिक्षक थे। छात्र-छात्राओं के बीच में उनकी बहुत लोकप्रियता थी। सामाजिक सरोकारों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनके निधन से जनपद के शिक्षक मर्माहत व दुःखी हैं। दुख इस घड़ी में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ परिवार के साथ खड़ा है। हम प्रभावित परिवार की हर संभव मदद करेंगे। इस दौरान मोहम्मद इश्तियाक अंसारी, मुहम्मद यूनुस,मु. शाहिद, अब्दुस्सलाम, ओबैदुल्लाह, जुबेर अहमद, मुहम्मद परवेज़ अख्तर, ओजैर अहमद, जुनेद अहमद, सबीह अहमद, असादुल्लाह, मुजीबुलाह, बदरे आलम, मुहम्मद रईस, मोहम्मद असलम, फैयाज़ अहमद, मंशाउल हक, निसार अहमद, जुनेद फैज आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

मुड़ाडीहा बेग के शिक्षक इलियास के निधन पर शोक, शिक्षकों ने दी श्रद्धांजलि

 

रिपोर्ट-मुहम्मद परवेज़ अख्तर

सेमरियावां (संत कबीर नगर) उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी व नेशनल इंटर कॉलेज मूड़ाडीहाबेग के शिक्षक मोहम्मद इलियास के निधन पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री व ए.एच.एग्री. इंटर कालेज उजियार दुधारा के प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी उनके गांव बरडाड पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किये। बीती रा कार्डियक अरेस्ट से उनकी मृत्यु हो गई।
श्री द्विवेदी ने कहा कि हमने अपना संघनिष्ठ साथी खो दिया। मोहम्मद इलियास गणित विषय के मर्मज्ञ शिक्षक थे। छात्र-छात्राओं के बीच में उनकी बहुत लोकप्रियता थी। सामाजिक सरोकारों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनके निधन से जनपद के शिक्षक मर्माहत व दुःखी हैं। दुख इस घड़ी में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ परिवार के साथ खड़ा है। हम प्रभावित परिवार की हर संभव मदद करेंगे।
इस दौरान मोहम्मद इश्तियाक अंसारी, मुहम्मद यूनुस,मु. शाहिद, अब्दुस्सलाम, ओबैदुल्लाह, जुबेर अहमद, मुहम्मद परवेज़ अख्तर, ओजैर अहमद, जुनेद अहमद, सबीह अहमद, असादुल्लाह, मुजीबुलाह, बदरे आलम, मुहम्मद रईस, मोहम्मद असलम, फैयाज़ अहमद, मंशाउल हक, निसार अहमद, जुनेद फैज आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!